फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर में चेहरे से कालापन दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

Thu, 25 Jun 2020 09:41 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
face - फोटो : social media
धूल, मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे का रंग धीमा हो जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना अपने चेहरे की देखभाल नहीं करेंगे तो नतीजा और भी बुरा हो सकता है जैसे कि, कील-मुहांसे, रूखापन, त्वचा की प्राकृतिक चमक खोने के साथ कालापन जम जाता है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार धूप में ज्यादा देर तक रहने से त्वचा में कालापन आ जाता है। इसके वजह से चेहरे पर डार्क पैचेस, डार्क स्पॉट्स जैसी समस्या हो जाती है। हालांकि, इस कालेपन को क्रीम और मेकअप से छिपाने की बजाए हल्का करने के लिए घरेलू उपायों का उपयोग करना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

2 of 6
Potato - फोटो : अमर उजाला
आलू का इस्तेमाल
चेहरे पर आए कालेपन को कम करने के लिए सबसे पहले एक आलू को घिसें और फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को फेस मास्क के रूप में चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस मास्क को एक दिन छोड़कर लगाने से चेहरा का सारा कालापन दूर हो जाएगा। अगर आपको चेहरे पर आलू का मास्क लगाने के बाद खुजली या जलन हो तो तुरंत मास्क को साफ कर लें।
विज्ञापन

3 of 6
नींबू - फोटो : Pixabay
नींबू का इस्तेमाल
चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए एक नींबू का रस निचोड़ें। अब इसमें बराबर मात्रा में साफ पानी मिलाएं और अपने चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। ध्यान रखें, इसके बाद साबुन का प्रयोग न करें। एक दिन छोड़कर आप इस उपाय को कर सकते हैं। नींबू का उपचार करने के ठीक बाद धूप में न जाएं। क्योंकि, यह आपकी त्वचा को संवदेनशील बनाता है और फिर से सनबर्न का कारण बन सकता है।

4 of 6
almond oil
बादाम तेल का इस्तेमाल
चेहरे पर आ रहे कालेपन को दूर करने के लिए बादाम का तेल की कुछ बूंद लें। इसे लोशन की तरह अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर जहां-जहां कालापन दिख रहा है, वहां इसे ज्यादा मात्रा में लगाएं। ध्यान रखें, इसे धोना नहीं है। चेहरे के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए बादाम का तेल रोजाना रात में सोने से पहले लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
turmeric
हल्दी का इस्तेमाल
चेहरे का कालापन साफ करने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच दूध मिला लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और मुलायम हाथों से मसाज करें। 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। एक दिन छोड़कर आप हल्दी का ये घरेलू उपाय चेहरे से कालेपन को दूर करने के लिए आजमा सकते हैं। ध्यान रखें, 15-20 मिनट से ज्यादा हल्दी को चेहरे पर लगा न रहने दें, इससे चेहरे पर पीलापन आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alovera
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर चेहरा पानी से धो लें। रोजाना इस उपाय को करके आप चेहरे के कालेपन को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें