फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के साथ सौंदर्य निखारने में भी मदद करता है नीम का तेल, जानिए इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे

Wed, 24 Jun 2020 12:52 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नीम तेल से होने वाले फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
नीम का तेल हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, ये बात हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इस तेल का इस्तेमाल कई रोगों के इलाज में किया जाता है। नीम का तेल जितना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है, ठीक उसी तरह इस तेल के इस्तेमाल से आप अपने सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। आसानी से मिल जाने वाले इस तेल के इस्तेमाल से आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से नीम के तेल से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बढ़ते उम्र के संकेत को रोकने में
नीम के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम के तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा पर जल्दी बूढ़ापे के लक्षण नहीं दिखेंगे और आप जवां नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंहासों से छुटकारा के लिए
नीम में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक एजेंट मुंहासे कम करने में मदद करते हैं। वहीं नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। नीम के तेल को मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की लालिमा और सूजन भी कम होती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भौहें और पलकों के स्वास्थ्य के लिए
शोधों के अनुसार, जो लोग अपने चेहरे पर नीम तेल लगाते हैं, उनकी भौहें और पलकें भी स्वस्थ बनती हैं। नीम तेल खुले रोमछिद्रों को भी साफ करता है इसलिए आप नीम तेल को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए
नीम के तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। नहाने के बाद नीम के तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और इसे पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बालों को झड़ने से रोकने के लिए
नीम के तेल की 4-4 बूंदें नाक के दोनों छेदों में नियमित रूप से एक माह तक डालें। इसके साथ ही भोजन में नियमित रूप से दूध का सेवन करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना रुक जाता है और बाल मजबूत और घने बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें