बढ़ते प्रदूषण और गलत खान पान की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें एक अहम है मुंहासों की समस्या। मुंहासों से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन अगर आप खाने की इन चीजों से दूरी बना लेंगे तो मुंहासों से भी बचे रहेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन
मुंहासों को न्यौता देती हैं ये 5 चीजें, जानें और रहें दूर
2 of 6
मुंहासे
- अधिक तेल और मसाले वाले भोजन से भी मुंहासों की समस्या सामने आती है। तेज मसाले वाले भोजन से शरीर का तापमान बढ़ता है और त्वचा में जलन होने लगती है जिस वजह से मुंहासे होते हैं। खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों को इन चीजों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
मुंहासों को न्यौता देती हैं ये 5 चीजें, जानें और रहें दूर
3 of 6
मुंहासे
- नियमित मात्रा में ड्राई-फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद होता है लेकिन अगर ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खा लेंगे तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही ये काफी गर्म होते हैं जिस वजह से आपके चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं।
मुंहासों को न्यौता देती हैं ये 5 चीजें, जानें और रहें दूर
4 of 6
मुंहासे
- चॉकलेट एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें रिफाइंड शुगर और कैफीन होता है और ये सब मुंहासे पैदा करने वाले कारक हैं। कभी-कभार तो चॉकलेट खाना ठीक है लेकिन बहुत अधिक इसके सेवन से दूर रहें।
विज्ञापन
मुंहासों को न्यौता देती हैं ये 5 चीजें, जानें और रहें दूर
5 of 6
मुंहासे
- जल्दी पचने वाली चीजों में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होता है। इनमें कैंडी, कुकीज आदि आते हैं। इनके ज्यादा सेवन से भी कई बार कील-मुंहासों की समस्या सामने आती है क्योंकि इससे ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ती है और हार्मोंस में बदलाव होता है।
मुंहासों को न्यौता देती हैं ये 5 चीजें, जानें और रहें दूर
6 of 6
मुंहासे
- चाय, कॉफी आदि में कैफीन होता है जो मुंहासों का कारण बनता है। दरअसल, इसकी वजह से एड्रिनल ग्रंथी से स्ट्रेस हार्मोन निकलता है जो त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता इसलिए मुंहासे होने लगते हैं।