फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की सूजन से ना हों परेशान, ये पांच बेहतरीन तरीके आएंगे काम

Tue, 09 Jul 2019 05:58 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐसा कभी आपके साथ भी हुआ है कि सुबह जब आप उठे और आंख के नीचे सूजन नजर आए। चेहरे की ये हालत देखकर तो रोना ही आ जाता है। लेकिन आपको पता है कि आंखों की सूजन का कारण नींद पूरी न होना या फिर ज्यादा थकान हो सकता है। कभी कभी तो रोने की वजह से भी आंखों के नीचे सूज जाता है। लेकिन इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ उपाय आप भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जिन्हें करके आपको छुटकारा मिल सकता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नींद पूरी होना है जरुरी
आंखों के नीचे की सूजन होने का एक कारण पर्याप्त नींद न लेना भी हो सकता है। इसलिए जरुरी है कि सात से आठ घंटे की नींद तो कम से कम ली जाए।
 
विज्ञापन

3 of 5
पानी कम पीना
अगर आप दिन भर में चार पांच लीटर से कम पानी पीते हैं तो हो सकता है आपके आंखों के नीचे की सूजन की एक वजह ये भी हो। शरीर को तरोताजा रखने के लिए दिन के साथ साथ रात में पानी पीकर जरुर सोएं।
 

4 of 5
नमक का सेवन कम करें
नमक का सेवन ज्यादा करने से उच्च रक्त चाप की शिकायत तो होती ही है। इसके साथ ही ज्यादा नमक आंखों के नीचे की सूजन के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए ज्यादा सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
आंखों को दे ठंडक
आंखों के नीचे की सूजन दूर करने के लिए इस उपाय को अपनाने से कुछ आराम मिलेगा। एक दो चम्मच को फ्रिज में रख दें, जब ये चम्मच ठंडे हो जाएं तो इनसे अपने आंखों को सेंके। इस तरीके को अपनाने से आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन को कम होने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें