फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पुरुषों को भूलकर भी बालों पर नहीं करने चाहिए ये प्रयोग

Mon, 08 Jul 2019 12:50 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Amar Ujala
बालों से जुडी समस्या सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी होती है। बाल झड़ना, डैंड्रफ, बालों की रंगत जैसी समस्या पुरुषों में भी आम है। गर्मी का मौसम में धूल, मिटटी, पसीने से बालों में गंदगी बैठ जाती है और दिक्कत वही से शुरू होती है। पुरुषों के लिए बाजार में उपलब्ध 'हेयर प्रोडक्ट्स' से ज्यादा जरूरी है कि गर्म मौसम में आप घरेलू उपायों पर भी ध्यान दें और कुछ चीजें भूलकर भी ना अपनाएं। आगे की स्लाइड्स में जाने पुरुषों को गर्मी के मौसम में अपने बालों पर कौन से प्रयोग बिल्कुल नहीं करने चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बालों को अनावश्यक ना धुलें
बालों को हद से ज्यादा धुलने से भी नुकसान ही होता है, इससे आपकी स्कैल्प का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है। जिससे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। स्कैल्प में मौजूद तेल बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है। हर तीन दिन बाद बाल धुलने चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
हॉट शावर ना लें 
माना जाता है कि हॉट शावर लेने से तनाव कम होता है और मूड अच्छा हो जाता है। लेकिन ठंडा पानी आपके बालों के लिए लाभकारी और हेल्दी है।

4 of 6
संतुलित आहार 
बाजार के 'हेयर प्रोडक्ट' सिर्फ कुछ हद ही आपकी मदद कर सकते हैं। अच्छे और मजबूत बालों के लिए आपको संतुलित आहार खाने की जरुरत भी है। सूखे मेवे, फल, हरी सब्जी और दाल अपने खाने में शामिल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
गीले बालों में स्टाइलिंग नहीं 
काम के लिए देर हो रही हो, किसी पार्टी में जल्दी पहुंचना हो नहाने के तुरंत बाद अपने गीले बालों में स्टाइलिंग करने की गलती कभी ना करें। गीले बाल बेहद नाजुक और कमजोर होते हैं, इससे आपके हेयर फॉलिकल्स को नुकसान पहुंचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
हेयर प्रोडक्ट का अनावश्यक इस्तेमाल 
बाजार में बिकने वाले हेयर प्रोडक्ट आपकी सिर्फ कुछ हद तक ही मदद कर सकते हैं, उनका अनावश्यक इस्तेमाल बालों को बर्बाद कर सकता है। सिर्फ एक स्टाइलिंग प्रोडक्ट और फिनिशिंग प्रोडक्ट काफी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें