फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Face Pack: गर्मी में चेहरे को ठंडक पहुंचाएंगे ये 5 फेस पैक, जानें इनके इस्तेमाल का तरीका

Thu, 27 Mar 2025 02:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप गर्मी के मौसम में अपने चेहरे को ठंडक पहुंचाना चाहते हैं तो घर पर आसान विधि से पांच अलग तरह से फेस पैक तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में चेहरे को ठंडक पहुंचाएंगे ये 5 फेस पैक - फोटो : Adobe stock
Summer Face Pack: मार्च का अंत चल रहा है, लेकिन अभी से तेज धूप पड़ने लगी है। गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से त्वचा में जलन, रूखापन और चिपचिपापन बढ़ सकता है। इसी के चलते त्वचा को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने के लिए फेस पैक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक मिलते हैं लेकिन यदि आप घरेलू चीजों के इस्तेमाल से फेस पैक तैयार करेंगे तो ये  ज्यादा फायदेमंद रहेगा। दरअसल, प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक न केवल त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि इसे नमी भी प्रदान करते हैं और गर्मी से होने वाली समस्याओं जैसे सनबर्न, टैनिंग और पिंपल्स से भी बचाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
खीरा और दही - फोटो : Freepik
खीरा और दही

ये दोनों चीजें ऐसी होती हैं, जो आपके शरीर के साथ-साथ त्वचा को भी ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले खीरा को ब्लैंड कर लें। अब इसमें दो चम्मच दही मिक्स करें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपनी त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें और फिर इसका असर देखें। 
विज्ञापन

3 of 6
गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

यदि आपको मुल्तानी मिट्टी सूट करती है तो गर्मी के मौसम में इसका फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करें। इसके लिए पिसी हुई मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें गुलाब जल मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। आप हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4 of 6
एलोवेरा और पुदीना - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और पुदीना

ये दोनों चीजें भी त्वचा को ठंडक प्रदान करने का काम करती हैं। इसके लिए पुदीना को पीस कर उसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। ये पैक आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा। इसे आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा रहने दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
तरबूज और शहद फेस पैक - फोटो : freepik
तरबूज और शहद फेस पैक

गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूज काफी कम दामों में मिल जाते हैं। ऐसे में आप तरबूज को अच्छी तरह के मिक्स करके उसमें शहद मिलाएं और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। ये पैक भी चेहरे की गर्मी को कम करने में मदद करेगा। इससे आपको राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेसन और दही - फोटो : Adobe stock
बेसन और दही

यदि आपको बेसन सूट करता है तो दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिक्स करके पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। ये पैक आपके चेहरे को ठंडक के साथ-साथ ग्लो भी प्रदान करेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें