फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के इन पांच सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं लड़के

Fri, 09 Aug 2019 03:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लड़के अगर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहते हैं या उसके घर आते जाते हैं तो बेहिचक उनके कुछ सौंदर्य उत्पाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस बारे में पहले उससे पूछ लें। नहीं तो गर्लफ्रेंड की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो जानिए वो कौन से उत्पाद हैं जिनको आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
बॉडीवॉश
बॉडीवॉश को इस तरह से बनाया गया होता है कि उसको चाहे लड़के इस्तेमाल करें या लड़कियां। ये दोनों की त्वचा के लिए सही होता है। लेकिन अगर आपकी दोस्त कोई ऑर्गेनिक बॉडीवॉश का प्रयोग करती है तो पहले उसमें मौजूद तत्वों को पढ़ लें। नहीं तो आपकी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शैंपू
अगर आपके बाल सामान्य है तो बिना फिक्र के अपनी गर्लफ्रेंड का शैंपू इस्तेमाल कर सकते है। वैसे भी लड़कियों के शैंपू ज्यादा अच्छे होते है। इनका प्रयोग करने से आपके बालों को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ उनके शैंपू में मौजूद पोषक आपके बालों को भी अच्छा बना देंगे। 
 

4 of 6
- फोटो : pixa
लिप बाम
लगभग सारे ही लिप बाम में पेट्रोलियम जेली होती है और वो आपके होंठों को भी सूखने से बचाती है। तो फिर आप भी लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। पर हां ध्यान रखें कि आपकी गर्लफ्रेंड या वाइफ किस कलर का लिप बाम प्रयोग कर रहीं है। क्योंकि सारे रंग आप पर अच्छे नहीं लगेंगे। और हां कुछ लिप बाम जो महिलाओं के लिए खासतौर पर बनते है उनके बारे में भी जानकारी जरूर रखें। वरना मामला थोड़ा उल्टा हो सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सनस्क्रीन
धूप से त्वचा सभी की जलती है फिर चाहे लड़कियां हो या लड़के। सनस्क्रीन आपके लिए भी उतना ही ज़रूरी है जितना लड़कियों के लिए और आप उनके सनस्क्रीन को आराम से लगा सकते हैं। क्योंकि सनस्क्रीन तो एक ही तरह के आते हैं लड़कियों के लिए अलग से नहीं आता। इसलिए आप चाहे तो उनका सनस्क्रीन प्रयोग कर सकते है, ये आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचायेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेसवॉश
एक आखिरी चीज जो आप अपनी गर्लफ्रेंड का इस्तेमाल कर सकते हैं वो है फेसवॉश। वैसे तो लड़कों की त्वचा के हिसाब से अलग फेसवॉश आते है पर अगर आपकी त्वचा सामान्य है तो आराम से आप लड़कियों का फेसवॉश इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। लेकिन अगर उसकी त्वचा ड्राई और आपकी तैलीय है तो उसके फेसवॉश का इस्तेमाल न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें