फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Apply Nail Paint: एक दिन में ही छूट जाती है नेल पॉलिश तो ये ऐसे करें अप्लाई, हफ्तेभर लगी रहेगी

Wed, 08 Jan 2025 04:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके नाखूनों से नेल पॉलिश जल्दी छूट जाती है, तो इसका मतलब है कि या तो आपके नाखूनों की सतह सही से तैयार नहीं हुई है, या नेल पॉलिश लगाने की प्रक्रिया सही नहीं है।
विज्ञापन
1 of 7
एक दिन में ही छूट जाती है नेल पॉलिश तो ये ऐसे करें अप्लाई - फोटो : instagram
Right Way To Apply Nail Paint: जिस तरह से लड़कियां और महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह से आज के समय में नाखूनों को भी खूबसूरत बनाकर रखने की परंपरा है। इसके लिए लड़कियां स्पेशली अलग-अलग नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में अब तमाम रंगों की नेल पैंट आती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं।

साधारण नेल पॉलिश लगाने के साथ-साथ नेल सैलून जाकर लड़कियां तो नेल आर्ट भी कराती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाओं के साथ ये परेशानी है कि उनकी नेल पॉलिश एक-दो दिन में अपने आप ही छूटने लगती है। ऐसे में नेल पॉलिश लगाने और उसे लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए सही तकनीक और देखभाल बहुत जरूरी है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी नेल पॉलिश खूबसूरत और टिकाऊ बने, तो इन टिप्स को ध्यान में रखें:
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहले नाखूनों को करें तैयार - फोटो : instagram
सबसे पहले नाखूनों को करें तैयार

नेल पॉलिश से पहले नाखून साफ करें। नाखूनों पर किसी भी प्रकार का ऑयल, गंदगी या मॉइश्चर मौजूद हो तो नेल पॉलिश ठीक से नहीं टिकती। ऐसे में नेल पॉलिश लगाने से पहले नेल रिमूवर या ऐसिटोन से नाखूनों को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद एक सूखे कपड़े से नाखून पोंछ लें।  
विज्ञापन

3 of 7
अब बारी है बेस कोट की - फोटो : instagram
अब बारी है बेस कोट की

नेल पॉलिश लगाने से पहले हमेशा बेस कोट लगाएं। यह नेल पॉलिश को नाखूनों पर बेहतर तरीके से टिकने में मदद करता है और नाखूनों को पीलेपन से बचाता है। ये पारदर्शी नेल पॉलिश होती है, जिसे लगाना बेहद जरूरी होता है।

4 of 7
पतली परतों में नेल पॉलिश लगाएं - फोटो : instagram
पतली परतों में नेल पॉलिश लगाएं

नेल पॉलिश हमेशा पतली परत में लगाएं। पहले एक हल्की परत लगाएं और इसे सूखने दें। फिर दूसरी परत लगाएं। मोटी परतें जल्दी चिपक जाती हैं, इसलिए पतली परतों में काम करें। यदि आपकी नेल पॉलिश गाढ़ी हो गई है तो इसे गुनगुने पानी के कटोरे में रखकर पहले पिघला लें, तब इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

5 of 7
टॉप कोट का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram
टॉप कोट का इस्तेमाल करें

नेल पॉलिश लगाने के बाद टॉप कोट लगाएं। यह नेल पॉलिश को सील कर देता है और उसे लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। हर 2-3 दिन में टॉप कोट का रिफ्रेशर लगाएं, ताकि नेल पॉलिश की शाइन बनी रहे।
विज्ञापन

6 of 7
नाखूनों को पानी से बचाएं - फोटो : instagram
नाखूनों को पानी से बचाएं

गर्म या ठंडा पानी से नाखूनों का संपर्क नेल पॉलिश को जल्दी खराब कर सकता है।  इसलिए कोशिश करें कि बर्तन धोते समय या घर के काम करते समय दस्ताने पहनें, ताकि नाखूनों पर पानी और डिटर्जेंट का प्रभाव न पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सही नेल पॉलिश चुनें - फोटो : instagram
सही नेल पॉलिश चुनें

नेल पॉलिश के इस्तेमाल से समय ध्यान रखें कि इसकी क्वालिटी सही होनी चाहिए। अच्छी गुणवत्ता की नेल पॉलिश ज्यादा समय तक टिकी रहती है। ऐसे में सस्ते और जल्दी चिपकने वाले उत्पादों से बचें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें