फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Universe 2021 Harnaaz sandhu: इन तस्वीरों में देखें ब्रह्मांड सुंदरी हरनाज संधु की खूबसूरती

Mon, 13 Dec 2021 01:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
harnaz sindhu - फोटो : instagram
भारत की हरनाज संधु ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया। पूरे 21 साल पहले 2000 में लारा दत्ता ने ब्रह्मांड सुंदरी का ताज भारत लाया था। इजरायल में हुए 70वें मिस यूनिवर्स 2021 के आयोजन में हरनाज ने ये टाइटल पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की सुंदरियों को पछाड़कर हासिल किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
harnaz sindhu - फोटो : instagram
हरनाज कौर संधु पंजाब के गुरुदासपुर की रहने वाली हैं। लोक प्रशासन में परास्नातक कर रहीं हरनाज ने पंजाबी फिल्मों में अपना करियर भी शुरू किया है। पॉलीवुड की दो फिल्मों में वो काम कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
harnaz sindhu - फोटो : instagram
एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं उपासना सिंह इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। पाउ बारा और बाई जी कुट्टगें की शूटिंग हरनाज ने पूरी कर ली है। 

4 of 8
harnaz sindhu - फोटो : instagram
हरनाज को मॉडलिंग के साथ ही अभिनय बेहद पसंद है। वहीं मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज को तैराकी, घुड़सवारी और नृत्य में खासा रुचि है। 
विज्ञापन

5 of 8
harnaz sindhu - फोटो : instagram
21 वर्षीय हरनाज के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतते ही चंडीगढ़ में जश्न का माहौल है। मिस संधु ने बताया कि उनकी सफलता में मां का काफी सहयोग रहा है। वहीं हरनाज सकारात्मक मानसिकता और मेहनत को हर सफलता की कुंजी मानती हैं। क्योंकि कठिनाईयां और संघर्ष जीवन का हिस्सा है।
विज्ञापन

6 of 8
harnaz sindhu - फोटो : instagram
खुद की सफलता के लिए वो अपनी प्रबल इच्छाशक्ति को मूल मंत्र मानती हैं। जिसके दम पर प्रतियोगी युग में खुद की काबिलियत पर भरोसा रखा जा सके। 
विज्ञापन

7 of 8
harnaz sindhu - फोटो : instagram
मिस यूनिवर्स का खिताब भारत लाने में अबतक केवल दो सुंदरियों सफलता हासिल की थी। 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता। वहीं भारत की तीसरी ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब हरनाज कौर संधु ने अपने नाम किया है। 
विज्ञापन

8 of 8
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू - फोटो : Instagram
मिस संधु 2021 में मिस डीवा का खिताब भी जीत चुकी हैं। वहीं फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 भी बन चुकी हैं। इसके साथ ही साल 2019 में वो फेमिना मिस इंडिया के टॉप 12 में भी जगह बना चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें