फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Wedding: इंतजार हुआ खत्म, कटरीना ने साझा की दुल्हन के लिबास में खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 13 Dec 2021 11:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर को सात फेरे लिए हैं। जिसमे उनके करीबी और रिश्तेदार ही शामिल हुए। ऐसे में फैंस को कटरीना को दुल्हन के लिबास में देखने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कटरीना भी फैंस को निराश नहीं करना चाहती और हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें साझा कर रही हैं। फेरों की तस्वीरें साझा करने के बाद कटरीना ने लाल जोड़े में सजी कुछ और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
लाल रंग के सब्यसाची के लहंगे में कटरीना ने सात फेरे लिए है। वहीं वो सब्यसाची के ही डिजाइन किए हुए खास ज्वैलरी को भी पहने दिख रही हैं। इसके साथ ही हाथों में लाल चूड़ा और कलीरें उनके लुक को खास बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना के साथ इजाबेल और बाकी बहनों ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है। ट्रेडिशनल अंदाज में कटरीना की सभी बहने भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए विकी कौशल और कटरीना कैफ ने बॉलीवुड के पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची को ही चुना है। वहीं बात करें मेकअप की तो कटरीना मिनिमम मेकअप और न्यू़ड शेड की लिपस्टिक के साथ माथे पर गोल लाल बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। जबकि नथ और माथपट्टी उन्हें बिल्कुल महारानी लुक दे रहा है। 

4 of 5
katrina kaif mehandi - फोटो : instagram/katrinakaif
मेहंदी की तस्वीरों में भी कटरीना सब्यसाची के लहंगे में रेडी दिख रही हैं। वहीं विकी कौशल ने भी इस खास डिजाइनर का कुर्ता चुना है। जिसे पहन वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif mehandi - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना ने भले ही अपनी शादी की खबर को हर किसी से छुपाकर रखने की कोशिश की हो। लेकिन शादी के बाद वो लगातार फैंस के लिए तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनका साथ विकी कौशल भी दे रहे हैं। और हल्दी की तस्वीरों को साझा किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें