फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग की निशानी बिंदी कहीं आपको भी ना दे एलर्जी, इस तरह से करें इस्तेमाल

Mon, 12 Apr 2021 09:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bindi - फोटो : twitter
माथे पर सजी बिंदी किसी भी लड़की की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। वहीं ये बिंदी सुहागन महिलाओं की सुंदरता का प्रतीक भी मानी जाती है। लेकिन बहुत सारी महिलाएं जो 24 घंटे माथे पर बिंदी चिपकाए रहती हैं। उन्हें त्वचा पर एलर्जी का खतरा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है ये जानना कि किस तरह से बिंदी लगाएं कि वो सुंदरता में ग्रहण ना लगाने पाए।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बाजार में रंग-बिरंगी और कई सारी डिजाइन में बिंदी मिलती है जो सुंदरता को बढ़ा देती है। लेकिन यहीं बिंदी कई बार त्वचा पर लंबे समय तक लगे रहने से एलर्जी पैदा कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
bindi
बिंदी की वजह से होने वाली एलर्जी को डर्मेटाइटिस कहते हैं। जिसके कारण संवेदनशील त्वचा पर रिएक्शन होने लगता है। दरअसल, बिंदी बनाने में टर्शियरी ब्यूटिल फिनॉल नामक केमिकल का प्रयोग किया जता है। जिसकी वजह से ज्यादा लंबे समय तक बिंदी लगाए रहने से एलर्जी का खतरा रहता है।

4 of 6
bindi
क्या हैं एलर्जी के लक्षण
बहुत सारी महिलाएं जो रोजाना बिंदी लगाती हैं। वो बिंदी से होने वाली एलर्जी को बिल्कुल नजरअंदाज करती हैं। अगर आप बिंदी लगाती हैं तो माथे पर बिंदी वाली जगह पर जलन. सूजन या फिर खुजली होती है। साथ ही काले या सफेद रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। तो फिर समझ लीजिए कि आपको बिंदी से एलर्जी है।  ऐसे में बिंदी से होने वाली एलर्जी के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको बिंदी से एलर्जी हो गई है तो बिंदी की जगह पर हर्बल कुमकुम का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं बिंदी लगाने से पहले उस जगह पर तिल का तेल लगा लें। इसके बाद बिंदी चिपकाएं। साथ ही रात को सोने से पहले बिंदी निकालकर ही सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको ऐसा लगता है कि ज्यादा लंबे समय तक चिपकी रहने वाली बिंदी अच्छी है तो इस गलतफहमी में ना रहें। ऐसी बिंदी का ही उपयोग करें जो कम चिपकती हो। क्योंकि माथे पर बिंदी को ज्यादा देर तक चिपका रखने के लिए कई बार केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें