फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया की ये मैक्सी ड्रेस गर्मियों के लिए है स्टाइलिश आउटफिट लेकिन कीमत जान कहेंगे...

Sun, 11 Apr 2021 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया भले ही हिंदी फिल्मों में कम ही दिखाई देती हो। लेकिन उनके फैंस जरा भी कम नही है। तमन्ना भाटिया साउथ की सुपरस्टार है वहीं हिंदी फिल्मों में भी वो नजर आ चुकी हैं। इसके साथ उनका लुक और स्टाइल बहुत सारे फैंस को पसंद आता है। वहीं लड़कियां तमन्ना की स्टाइल को फॉलो करना पसंद करती हैं। वैसे तो तमन्ना अक्सर ही पपराजी के कैमरे में स्पॉट होती हैं। जिसमे उनका बोल्ड और हॉट लुक नजर आता है। लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर में उनकी मैक्सी ड्रेस कमाल की नजर आई। 
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो फ्लोरल प्रिंट की मैक्सी ड्रेस पहने समर वाइब्स देते नजर आ रही हैं। पिंक और पर्पल शेड की इस मैक्सी ड्रेस की डीप स्वीटहार्ट शेप नेकलाइन इसे बोल्ड बना रही है तो वहीं बैक और नेक पर लगी इलास्टिक क्यूट। जबकि फुल बिशप स्लीव और फ्लेयर काफी खूबसूरत लग रहे है। जिसके साथ तमन्ना ने व्हाइट शेड की हील्स पहन रखी है। वहीं शिफॉन की इस ड्रेस के वेस्ट लाइन पर भी डिटेलिंग की गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं बात करें मेकअप की तो मिनिमम ड्यूई मेकअप और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ मेसी हेयर लो बन में तमन्ना का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। तमन्ना की ये ड्रेस समर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और लड़कियों को पसंद आ रही होगी। लेकिन इसकी कीमत सुन जरूर हैरानी होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, इस सिल्क और शिफॉन मिक्स मैक्सी ड्रेस को फैशन लेबल लियो एंड लिन से लिया गया है। जिसकी कीमत है करीब 51,244 रुपये। जो किसी के भी बजट में आसानी से तो फिट नही हो सकती। इस ड्रेस को देख अगर आप भी इंप्रेस हो गई थीं तो कीमत जान मुंह से यहीं निकलेगा अंगूर खट्टे हैं। तमन्ना अक्सर ही काफी स्टाइलिश और एक्सपेंसिव आउटफिट में नजर आती हैं। जिसकी कीमत हर किसी के बस की बात नही होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें