Try These Looks Perfect For Basant Panchami: वसंत पंचमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि ये दिन नई शुरुआत, सकारात्मकता और सादगी का प्रतीक है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है। माना जाता है कि मां सरस्वती को पीला रंग काफी प्रिय है, ऐसे में महिलाओं से लेकर पुरुष भी मां सरस्वती की पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनते हैं।
कई जगहों पर इस दिन खूब भारी कार्यक्रम भी होते हैं। ऐसे में बदलते फैशन ट्रेंड्स के बीच वसंत पंचमी के मौके पर सादगीभरा और एलिगेंट लुक अपनाकर आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। चाहे आप पारंपरिक परिधान पहनें या फ्यूजन स्टाइल अपनाएं, सही कलर कॉम्बिनेशन और क्लासिक एक्सेसरीज आपके लुक को खास बना सकती हैं। आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि किस तरह से आप वसंत पंचमी के त्योहार को अपने लुक से खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
आउटफिट कैसा हो ?
- फोटो : instagram
आउटफिट कैसा हो ?
वसंत पंचमी के मौके पर हल्के और सॉफ्ट रंगों का चयन सबसे बेहतर माना जाता है।
पीला, क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग न केवल इस पर्व की थीम को दर्शाते हैं बल्कि लुक में फ्रेशनेस भी जोड़ते हैं।
महिलाएं कॉटन या सिल्क की साड़ी, स्ट्रेट कुर्ता-सूट या फ्लोई अनारकली चुन सकती हैं।
पुरुष इस दिन पीले रंग का कुर्ता कैरी कर सकते हैं।
अगर पीला कुर्ता नहीं है तो सफेद कुर्ता भी आप कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
फैब्रिक कैसा हो ?
- फोटो : instagram
फैब्रिक कैसा हो ?
इस मौसम में कॉटन और सिल्क ब्लेंड जैसे फैब्रिक सबसे आरामदायक होते हैं, क्योंकि अभी हल्की सर्दी है।
ये न सिर्फ पहनने में हल्के होते हैं बल्कि दिनभर आपको फ्रेश फील भी देते हैं।
सॉफ्ट फैब्रिक सादगीभरे लुक को और निखारता है।
4 of 6
हेयरस्टाइल कैसा हो ?
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल कैसा हो ?
नेचुरल लुक के लिए ओपन सॉफ्ट वेव्स बेहतरीन विकल्प हैं।
इसके अलावा लो बन या सिंपल चोटी भी पारंपरिक और एलिगेंट लुक देती है।
चाहें तो हल्के गजरे से बालों को सजा सकती हैं।
वहीं पुरुष भी अपने बालों को सही से सेट करें,बिखरे बाल उनका लुक बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मेकअप कैसा रखें ?
- फोटो : Adobe stock
मेकअप कैसा रखें ?
इस दिन महिलाएं अपने मेकअप को मिनिमल रखें।
न्यूड या डेवी बेस के साथ हल्का पीला या गोल्डन आईशैडो आंखों को खूबसूरत बनाता है।