फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2025 Outfit Ideas: वसंत पंचमी की पूजा में लड़के पहन सकते हैं ऐसे आउटफिट

Sun, 26 Jan 2025 12:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूजा-पाठ में पहनने के लिए लड़कियों के पास काफी विकल्प होते हैं, लेकिन हम यहां आपको लड़कों के एथनिक वियर के विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
वसंत पंचमी - फोटो : Amar Ujala
Basant Panchami 2025 Outfit Ideas: वसंत पंचमी एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है, जो माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी को ऋतु परिवर्तन और वसंत के आगमन के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी माना जाता है। विशेष रूप से विद्यार्थी और कलाकार इस दिन मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

पीला रंग वसंत पंचमी का प्रतीक है, जो ऊर्जा, समृद्धि और आशा का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन पीले कपड़े पहनते हैं। लड़कियों के पास पीले रंग के काफी विकल्प होते हैं, जबकि लड़कों के पास नहीं होते। ऐसे में हम लड़कों के लिए एथनिक वियर के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि आप पूजा के दिन अपना अलग अंदाज दिखा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
kurta - फोटो : instagram
पीला कुर्ता धोती के साथ

पूजा-पाठ की बात हो रही है, तब तो पीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोती आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए आपको पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहननी चाहिए। ऐसे में यदि आप मंदिर जाएंगे तो आपको हाथ से जूते उतारने नहीं पड़ेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
पीला सिल्क का कुर्ता - फोटो : instagram
पीला सिल्क का कुर्ता

कुछ क्लासी सा पहनना चाहते हैं तो पीले रंग का सिल्क का कुर्ता पहनें इसके साथ मैचिंग की चूड़ीदार पायजामी कमाल की लगेगी। ध्यान रखें कि सिल्क के कुर्ते के साथ कभी भी सलवार अच्छा नहीं लगता है। 

4 of 6
kurta - फोटो : instagram
गुलाबी कुर्ता

यदि आपको पीला रंग नहीं पसंद है तो उसकी जगह आप गुलाबी रंग का कुर्ता वसंत पंचमी के दिन कैरी कर सकते हैं। यदि आपके कुर्ते के गले पर हल्का वर्क होगा तो आपका लुक और अच्छा लगेगा। गुलाबी रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग की पायजामी पहनें।
विज्ञापन

5 of 6
नारंगी या लाल कुर्ता - फोटो : instagram
नारंगी या लाल कुर्ता

यदि आपके पास लाल या नारंगी रंग का कुर्ता है तो आप इसे भी पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। लाल और नारंगी रंग के कुर्ते के साथ भी सफेद रंग की पायजामी अच्छी लगती है। इसके साथ काले रंग की पाजयामी नहीं पहनें, क्योंकि पूजा में काला रंग नहीं पहना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोती-कुर्ता के साथ जैकेट - फोटो : instagram
धोती-कुर्ता के साथ जैकेट

यदि आपको धोती-कुर्ता पसंद है लेकिन आप इसे अलग तरह से कैरी करना चाहते हैं तो उसके साथ मैचिंग जैकेट कैरी करें। आजकल तो बाजारों में हर रंग की जैकेट मिलती है, जो आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें