फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2025: इस वसंत पंचमी हाथों पर बनाएं मां सरस्वती वाली मेहंदी की ऐसी डिजाइन

Wed, 29 Jan 2025 04:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल 2 जनवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आप इस दिन अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इस वसंत पंचमी हाथों पर बनाएं मां सरस्वती वाली मेहंदी की ऐसी डिजाइन - फोटो : instagram
Basant Panchami 2025:  वसंत पंचमी भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इसे मां सरस्वती की उपासना का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन को विद्या, ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थी, शिक्षक और कलाकार मां सरस्वती की पूजा करते हैं।

जब भी कोई पूजा-त्योहार होता है तो महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो वसंत पंचमी के दिन अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं। यहां हम आपको मेहंदी की कुछ डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बनाएं मां सरस्वती की तस्वीर - फोटो : instagram
बनाएं मां सरस्वती की तस्वीर

वसंत पंचमी के दिन हमेशा मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आप इस दिन माता रानी की तस्वीर अपने हाथ पर बना सकती हैं। कई लोगों को हथेली पर मां सरस्वती की तस्वीर बनवाने में आपत्ति हो सकती है, तो ऐसे में आप इसे कलाई के ऊपर यानी कि हाथ की तरफ भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
लिखें बधाई - फोटो : instagram
लिखें बधाई

इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभ संदेश भी देते हैं। यदि ऐसा कुछ करना है तो अपने हथेली पर एक चौकोर बॉक्स बनाएं। इसके एक तरफ वीणा और दूसरी तरफ मोरपंखी की तस्वीर भी आ बना सकती हैं। बॉक्स के बीचों-बीच में आपको हैप्पी वसंत पंचमी लिखना है। 

4 of 6
अरेबिक मेहंदी लगेगी प्यारी - फोटो : instagram
अरेबिक मेहंदी लगेगी प्यारी

यदि मेहंदी की हल्की वाली डिजाइन लगवाना चाह रही हैं तो ऐसी अरेबिक डिजाइन की मेहंदी का चयन करें। अरेबिक मेहंदी देखने में तो खूबसूरत होती ही है, बल्कि इसे लगाना भी काफी आसान होता है। ऐसे में आप बिना सोचे इस तरह की डिजाइन का चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हथेली पर डिजाइन बनवाएं - फोटो : instagram
हथेली पर डिजाइन बनवाएं 

बहुत सी महिलाओं को हाथ के ऊपर तक मेहंदी की डिजाइन लगाना पसंद नहीं है। ऐसे में आप सिर्फ हथेली पर इसे बना सकती हैं। हथेली पर डिजाइन बनाने के लिए ये परफेक्ट विकल्प है। इस तरह की मेहंदी एथनिक लुक को वेस्टर्न टच देने का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाथ के पीछे की डिजाइन - फोटो : instagram
हाथ के पीछे की डिजाइन

हाथ के पीछे की साइड जो मेहंदी लगी होती है, वो ज्यादा दिखाई देती है, ऐसे में आप अपने हाथ के पीछे इसी तरह की डिजाइन लगा सकती हैं। हाथ के पीछे कभी भी हल्की डिजाइन का चयन न करें। मोटी डिजाइन का रंग ज्यादा चढ़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें