फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami Outfit : अगर लगना है बसंत पंचमी के दिन स्टाइलिश तो इन सिलेब्स की तरह हों तैयार

Thu, 26 Jan 2023 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनकी तरह के आउटफिट कैरी करके आप खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगेंगी। इस तरह के येलो आउटफिट फेमस एक्ट्रेस ने पहने हैं और ये कपड़े साड़ी और सूट के काफी हटकर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अगर लगना है बसंत पंचमी के दिन स्टाइलिश तो इन सिलेब्स की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
Basant Panchami Outfit : इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी के दिन है। जिसके चलते लोगों ने अपने घर में मां सरस्वती की पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। मां सरस्वती विद्या की देवी होती हैं। इसी के चलते भारत के लगभग हर स्कूल, घर और दफ्तर में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार बसंत पंचमी का त्योहार गुरुवार को है। इस दिन पीला पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी कहीं मां सरस्वती की पूजा में जा रही हैं, तो ट्रेंडी तरह से तैयार होकर भी जा सकती हैं।

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनकी तरह से आउटफिट कैरी करके आप खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगेंगी। इस तरह के येलो आउटफिट कई फेमस एक्ट्रेस ने पहने हैं और ये कपड़े साड़ी और सूट के काफी हटकर हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना की तरह कैरी करें येलो कुर्ता पलाजो - फोटो : instagram
कटरीना की तरह कैरी करें येलो कुर्ता पलाजो

अगर आपके ऑफिस में मां सरस्वती की पूजा है तो आप कटरीना की ही तरह का लॉन्ग कुर्ता विद पलाजो चुन सकती हैं। नेक पर हल्के वर्क वाला इस तरह का कुर्ता खूबसूरत तो लगेगा ही साथ ही ऑफिस के हिसाब से सोबर भी। इसके साथ पहनने वाली फुटवियर पर थोड़ा ध्यान दें। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्राई करें रकुल प्रीत की तरह जमसूट - फोटो : instagram
ट्राई करें रकुल प्रीत की तरह जमसूट

जमसूट आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश दिखने में भी मदद करेगा। इसके साथ ज्यादा ज्वैलरी कैरी ना करें। बस एक कड़ा ही इसका लुक कंप्लीट करने के लिए काफी है। 

4 of 5
मालविका मोहनन की तरह कैरी करें ट्राउजर विद टॉप - फोटो : instagram
मालविका मोहनन की तरह कैरी करें ट्राउजर विद टॉप

ये एक ऐसा आउटफिट है जो बेहद कंफर्टेबल और क्लासी होगा। इसे पहन कर आप कहीं भी जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित की तरह पहनें ड्रेप स्कर्ट - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित की तरह पहनें ड्रेप स्कर्ट

अगर आप क्लासी लगना चाहती हैं तो ये ड्रेस आपके लिए बेस्ट है। इस तरह की ड्रेस आप ना सिर्फ बसंत पंचमी को पहन सकती हैं बल्कि इसे शादी में कैरी कर सकती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें