Eid Glow Tips At Home: बकरीद का त्योहार सिर्फ खुशियों और दावतों का नहीं, बल्कि सजने-संवरने का भी खास मौका होता है। नए कपड़े, खूबसूरत ज्वेलरी और चेहरे की चमक इस त्योहार की रौनक को और बढ़ा देती है। लेकिन कई बार घर के काम, शॉपिंग और मेहमानों की तैयारियों के बीच पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में महिलाएं और लड़कियां अक्सर सोचती हैं कि आखिर कम समय में फेस्टिव ग्लो कैसे पाया जाए।
अगर आपके पास भी ज्यादा वक्त नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ आसान और झटपट ब्यूटी हैक्स अपनाकर आप मिनटों में फ्रेश, ग्लोइंग और पार्टी रेडी लुक पा सकती हैं। खास बात यह है कि इन हैक्स के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर में मौजूद चीजों से भी चेहरे की रौनक बढ़ाई जा सकती है।
बर्फ से फेस मसाज, इंस्टेंट फेस पैक, लिप केयर और सिंपल मेकअप ट्रिक्स जैसे छोटे-छोटे टिप्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। आइए जानते हैं बकरीद पर मिनटों में तैयार होने के लिए कुछ आसान और असरदार ब्यूटी हैक्स।