फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sweat Proof Makeup Tips: नौतपा में मेकअप पिघलने से बचाना है? अपनाएं गर्मी के ये ब्यूटी टिप्स

Tue, 26 May 2026 10:32 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Waterproof Makeup Hacks: नौतपा में मेकअप पिघलने से बचाने के लिए ऑयल-फ्री प्राइमर, मैट फाउंडेशन और वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। मेकअप को सेटिंग पाउडर और सेटिंग स्प्रे से लॉक करें। साथ ही ब्लॉटिंग पेपर और मिनिमल मेकअप अपनाने से चेहरा लंबे समय तक फ्रेश दिखता है।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में मेकअप कैसे करें - फोटो : AI

Nautapa 2026 Summer Makeup Tips For Women: नौतपा की तेज गर्मी और उमस सिर्फ शरीर ही नहीं, आपके मेकअप की भी परीक्षा लेती है। घर से निकलते वक्त किया गया परफेक्ट मेकअप कुछ ही देर में पसीने, ऑयली स्किन और धूप की वजह से पैची, केकी और फीका दिखने लगता है। खासकर दफ्तर जाने वाली महिलाओं, कॉलेज गर्ल्स और शादी-पार्टी में तैयार होने वाली महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है।

ऐसे मौसम में हैवी फाउंडेशन, क्रीमी प्रोडक्ट्स और गलत स्किनकेयर मेकअप को जल्दी पिघला देते हैं। लेकिन अगर आप सही पसीना मुक्त मेकअप अपनाएं, तो नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी में भी आपका मेकअप घंटों तक फ्रेश और ग्लोइंग बना रह सकता है।

गर्मियों में हल्के, मैट और लॉन्ग-लास्टिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखना, प्राइमर लगाना और सेटिंग स्प्रे का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे आसान और असरदार ब्यूटी हैक्स, जिन्हें अपनाकर आप पसीने में भी अपना मेकअप खराब होने से बचा सकती हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स - फोटो : AI

नौतपा में मेकअप को पसीना मुक्त बनाने के आसान टिप्स
 

स्किन को करें सही तरीके से तैयार
 

  • मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें।

  • ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे।

  • आइस क्यूब से फेस मसाज करने पर पसीना कम आता है।

  • सनस्क्रीन जरूर लगाएं, लेकिन हल्का और नाॅन ग्रीसी चुनें।

विज्ञापन

3 of 6
makeup - फोटो : Adobe stock

प्राइमर है गर्मियों का सबसे बड़ा हथियार
 

  • पसीना मुक्त मेकअप के लिए मैट प्राइमर जरूर लगाएं।

  • यह चेहरे के पोर्स को ब्लर करता है और ऑयल कंट्रोल करता है।

  • खासकर टी जोन एरिया पर प्राइमर लगाने से मेकअप ज्यादा देर टिकता है।

  • सिलिकॉन-बेस्ड प्राइमर गर्मियों में बेहतर रिजल्ट देते हैं।

4 of 6
makeup - फोटो : Adobe stock

हैवी फाउंडेशन छोड़ें, अपनाएं हल्का मेकअप
 

  • गर्मियों में हैवी फाउंडेशन जल्दी पिघलता है।

  • बीबी क्रीम, स्किन टिंट या लाइटवेट मैट फाउंडेशन चुनें।

  • मेकअप को ब्यूटी ब्लैंडर से डैब करके लगाएं।

  • ज्यादा लेयरिंग करने से फेस केकी दिख सकता है।

विज्ञापन

5 of 6
blush makeup - फोटो : Adobe stock

वाॅटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
 

  • वाटरप्रूफ काजल, मस्कारा और आई लाइनर चुनें।

  • क्रीम ब्लश की जगह पाउडर ब्लश इस्तेमाल करें।

  • मैट लिपस्टिक गर्मियों में ज्यादा देर टिकती है।

  • लाॅन्ग लास्टिंग मेकअप प्रोडक्ट्स पसीने में भी स्मज नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मियों में मेकअप कैसे करें - फोटो : AI

सेटिंग स्प्रे और ब्लोटिंग पेपर रखें साथ
 

  • मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं।

  • इससे मेकअप लॉक हो जाता है और लंबे समय तक फ्रेश दिखता है।

  • पसीना आने पर रगड़ने की बजाय ब्लोटिंग पेपर यूज करें।

  • काॅम्पैक्ट पाउडर से हल्का टचअप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें