फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2025: इस बकरीद फैशन का बिखेरें जलवा, पहनें ऐसे ट्रेंडी आउटफिट

Mon, 02 Jun 2025 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Outfit Idea For Bakrid 2025: इस बकरीद आप अपने स्टाइल से अपना जलवा बिखेर सकती हैं। यहां हम आपको आउटफिट के कुछ अलग विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस बकरीद फैशन का बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
Trendy Outfit Idea For Bakrid 2025: इस्लाम धर्म के लोगों के लिए ईद उल अजहा का त्योहार काफी अहम माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद उल अजहा जिल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। ऐसे में इसकी तैयारी भी काफी दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करके दुआएं मांगते हैं। 

बहुत से लोग इस दिन बकरे की कुर्बानी देते हैं, जिसे कुर्बानी के बाद गरीबों में बांटकर उनकी भूख मिटाई जाती है। कुर्बानी देने के कारण ईद उल अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। ये दिन काफी खास होता है, इसलिए लोग नए-नए कपड़े भी पहनते हैं। हम यहां इस लेख में आपको महिलाओं के लिए कपड़ों के कुछ विकल्प दिखाएंगे, जिसे पहनकर वो स्टाइलिश के साथ खूबसूरत भी दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
पहनें पारंपरिक सूट - फोटो : instagram
पहनें पारंपरिक सूट

यदि आप इस बरकीद पर अपना पारंपरिक अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ और पहनने की जगह चूड़ीदार पाजयामी वाला सूट कैरी करें। यदि आप सारा अली खान के जैसा टिश्यू फैब्रिक का सूट कैरी करेंगी, तो आपका अंदाज काफी खूबसूरत दिखेगा। इसके साथ मैचिंग की ज्वेलरी पहनकर अपना लुक कंप्लीट करें, ताकि हर कोई आपको देखकर आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए। 
विज्ञापन

3 of 7
गरारा सूट भी लगेगा क्लासी - फोटो : instagram
गरारा सूट भी लगेगा क्लासी 

सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि गरारा सूट, शरारा से काफी अलग होता है। गरारा सूत में घुटने तक टाइट फिटिंग होती है, और उसके बाद नीचे घेर होता है। इसलिए ऐसे गरारा सूट को अपने कलेक्शन में शामिल हैं और बकरीद पर इसे ही पहनें। यदि गरारा सूट का रंग डार्क है तो अपना मेकअप भी उसी हिसाब से करें। 

4 of 7
शरारा सूट भी है ट्रेंड में - फोटो : instagram
शरारा सूट भी है ट्रेंड में

कुछ ऐसा पहनने का सोच रही हैं, जो आरामदायक भी हो तो शरारा सूट कैरी करें। शरारा सूट देखने में काफी अच्छा लगता है, जिस वजह से इसे आप पूरा दिन पहने रख सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को अशनूर की तरह ही खुला करके कर्ल करें, ताकि आपका अंदाज भी अच्छा दिखे। 
विज्ञापन

5 of 7
अनारकली सूट लगेगा प्यारा - फोटो : instagram
अनारकली सूट लगेगा प्यारा

त्योहारों के मौके पर अनारकली सूट काफी क्लासी लगता है। बस ध्यान रखें कि मौका इतने बड़े त्योहार का है तो थोड़ा हैवी सा अनारकली सूट ही कैरी करें, ताकि आपका अंदाज अच्छा दिखे। यदि ये हल्का या फिर शिफॉन फैब्रिक का होगा, तो हो सकता है कि ये आपको वैसा लुक न दे, जैसा आप चाह रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
दिखाएं इंडो वेस्टर्न अवतार - फोटो : instagram
दिखाएं इंडो वेस्टर्न अवतार

आज-कल लड़कियों को इंडो वेस्टर्न अवतार काफी पसंद आता है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह का शरारा विद शॉर्ट कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। ये लुक देखने में काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप इसे भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी न पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्री ड्रेप्ड साड़ी में दिखेंगी गजब - फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी में दिखेंगी गजब

यदि साड़ी पहनने का मन है, लेकिन साड़ी सही से कैरी नहीं कर पाती हैं तो साधारण साड़ी की जगह प्री ड्रेप्ड साड़ी कैरी करें। ये साड़ी पहले से ही तैयार आती है। इसे पहनने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसलिए इस साड़ी का चयन भी आप कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें