फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Western Look Of TV Actress: टीवी की वो बहुएं, जो साड़ी से ज्यादा वेस्टर्न आउटफिट में ढाती हैं कहर

Sun, 01 Jun 2025 04:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Western Look Of TV Actress: टीवी की बहुएं ज्यादातर टीवी पर साड़ी में, सिर पर पल्लु लिए ही नजर आती हैं। लेकिन असल जिंदगी में उनका अंदाज ही अलग होता है। आइए आपको भी कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं, जो साड़ी से ज्यादा वेस्टर्न लुक में कमाल दिखती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की वो बहुएं, जो साड़ी से ज्यादा वेस्टर्न आउटफिट में ढाती हैं कहर - फोटो : instagram
Western Look Of TV Actress: टीवी की वो अभिनेत्रियां जो बहू का किरदार निभाती हैं, उन्हें पूरे सीरियल में हमेशा साड़ी या सूट पहने ही देखा जाता है। दरअसल, उनका किरदार ही ऐसा होता है, जिसमेंउन्हें हमेशा ही ऐसे कपड़े पहनने होते हैं, जो भारतीय हों। लेकिन असल जिंदगी में ये अभिनेत्रियां इतनी ग्लैमरस होती हैं, जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते।

यहां हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के ग्लैमरस लुक दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आपने टीवी पर हमेशा साड़ी या सूट में ही देखा होगा। इन अभिनेत्रियों का ग्लैमरस लुक देखकर आप उनसे टिप्स भी ले सकते हैं। यदि आप ऐसी ही ड्रेस पहनेंगी तो आपका अंदाज भी किसी मॉडल से कम नहीं लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram
जैस्मीन भसीन

अपने क्यूट और बबली अंदाज से जैस्मीन ने हर किसी का मन मोह लिया है। वो अक्सर ऐसे फिटेड गाउन में नजर आती हैं। अपने इस वेस्टर्न लुक्स के साथ जैस्मीन ज्यादातर अपने बालों को खुला ही रखती हैं, जिस वजह से उनका अंदाज और भी कमाल का लगता है। 
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान  - फोटो : instagram
हिना खान 

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में हिना हमेशा सीधे पल्लु की साड़ी पहने दिखाई देती थीं। लेकिन असल जिंदगी में यदि आप उनके लुक्स देख लेंगे, तो अपना दिल हार बैठेंगे। हिना खान पर गाउन से लेकर शॉर्ट ड्रेस भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। वो अपनी ड्रेस के हिसाब से ही अपना पूरी लुक ही बदल लेती हैं, जिस कारण वो हर किसी का दिल जीतने में सफल हो जाती हैं। 

4 of 6
जेनिफर विंगेट  - फोटो : instagram
जेनिफर विंगेट 

तमाम टीवी सीरियल में काम करके जेनिफर विंगेट ने अपना अलग अंदाज दिखाया। खास बात ये है कि वो एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो वेस्टर्न ड्रेस में बॉस लेडी अवतार दिखाती हैं। उनका बॉस लेडी अवतार महिलाओं को काफी अलग दिखने में मदद करता है। खासतौर जो महिलाएं वर्किंग हैं, उनके लिए जेनिफर के लुक्स सबसे बेस्ट होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram
रुबीना दिलैक

अपने बॉस लेडी अवतार के लिए रुबीना दिलैक सबसे ज्यादा पहचानी जाती हैं। शॉर्ट ड्रेस से लेकर फ्लोर लेंथ गाउन तक उनपर खूब जचते हैं। उन्होंने तो अपन डिलीवरी के तुरंत बाद भी अपनी बॉडी को एकदम फिट कर लिया और ग्लैमरस अंदाज दिखाकर लोगों को इंप्रेस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निया शर्मा  - फोटो : instagram
निया शर्मा 
 
जमाई राजा और एक हजारों में मेरी बहना है के नाम से मशहूर हुईं निया शर्मा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें टीवी सीरियल में हमेशा सूट और साड़ी पहने देखा जाता है, लेकिन असल जिंदगी में उनका लुक इतना ग्लैमरस होता है कि आप उससे नजरें नगीं हटा सकते। वो इवेंट्स से लेकर अन्य कार्यक्रमों में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस पहनकर जाती हैं। उनके ऊपर ऐसी रफल वाली ड्रेस ज्यादा कमाल की लगती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें