फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2024: हिना खान के जैसे सूट पहनकर ईद पर बिखेरें जलवा, घरवाले भी देखकर उतारेंगे नजर

Mon, 17 Jun 2024 07:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद के दिन अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो हिना खान के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
Bakrid 2024: हर साल की तरह इस साल भी बकरीद का त्योहार मनाने की तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। ये पर्व इस साल 17 जून को मनाया जाएगा। ऐसे में इसकी धूम बाजारों में दिखाई दे रही है। इस खास दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे के घरों में ईद की बधाई देने जाते हैं।

ईद के दिन पुरुष तो ज्यादातर कुर्ता और पायजामा ही पहनते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए ये काफी गंभीर विषय है कि वो त्योहार के दिन क्या पहनें। इसी के चलते महिलाएं बकरीद के लिए बाजारों में खरीदारी करने में लगी हैं। 

अगर आप ईद के दिन अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो हिना खान के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं। हिना खान के पास एक से बढ़कर एक खूबसूरत सूट हैं। जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए भी सूट ले सकती हैं और चाहें तो हिना की तरह ही मेकअप करके और हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
पटियाला सूट

पारंपरिक पटियाला सूट पहनने का मन है तो ब्लू रंग का ऐसा हैवी पटियाला सूट एक बेहतर विकल्प है। अगर ऐसा ही सूट पहनने का सोच रही हैं तो इसके साथ चाहें तो गले में कुछ न पहनें, क्योंकि इस सूट पर ऑलरेडी खूबसूरत वर्क है। आप ऐसे सूट के साथ हिना की तरह ही पोनीटेल बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
सिल्क शरारा

जिन लड़कियों और महिलाओं को शरारा पहनना पसंद है वो ऐसा सिल्क फैब्रिक का शरारा सूट ईद के दिन कैरी कर सकती हैं। ये आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा। ध्यान रखें कि ब्लू रंग के शरारा सूट के साथ मेकअप को लाइट ही रखें, वरना गर्मी में आप परेशान हो सकती हैं। 

4 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
चूड़ीदार पायजामी और शॉर्ट अनारकली 

अगर कुछ अलग सा पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह का शॉर्ट अनारकली कुर्ता चूड़ीदार पायजामी के साथ कमाल का लगता है। ध्यान रखें कि शॉर्ट अनारकली कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामी ही कमाल की लगेगी। इसके साथ अगर आप प्लाजो पहनेंगी तो आपका लुक खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
कॉटन अनारकली

गर्मी का मौसम है। ऐसे में आप अगर कुछ हल्का पहनने का सोच रही हैं तो उसके लिए कॉटन का ये गुलाबी अनारकली एक परफेक्ट विकल्प रहेगा। इस तरह का सूट न सिर्फ आपकी सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि साथ ही में ये आपको गर्मी से भी राहत देगा। 
विज्ञापन

6 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
प्लाजो अनारकली 

नियॉन ग्रीन कलर का ये प्लाजो अनारकली सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ प्रिंटेड दुपट्टा कैरी करें, ताकि आपका लुक अलग दिखे। प्लेन सूट के साथ ऐसा दुपट्टा प्यारा लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
प्लाजो सूट

हिना खान का ये गुलाबी और क्रीम कलर का प्लाजो सूट देखने में काफी प्यारा लग रहा है। उनके इस सूट पर गोल्डन वर्क है, जिस वजह से इसका लुक और खूबसूरत लग रहा है। अगर आप हिना के जैसा सूट कैरी करने का सोच रही हैं, तो अपने बालों को इसी तरह से हाफ टाई करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें