फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2023 : पंजाबी कुड़ी की तरह होना है तैयार तो लें हिमांशी खुराना से टिप्स

Fri, 14 Apr 2023 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैसाखी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए आप हिमांशी के ये लुक्स ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
Baisakhi 2023 : बिग बॉस 14 से सुर्खियों में आईं पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। अब फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। कभी अपने गानों तो कभी अपने लुक्स की वजह से हिमांशी चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली पंजाबी एक्ट्रेस के लुक्स काफी हटकर होते हैं। अगर आप भी उनकी तरह ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो हिमांशी के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।

दरअसल, आज हम आपको हिमांशी के लुक्स के बारे में इसलिए बता रहे हैं क्योंकि आज बैसाखी का त्योहार है। ऐसे में अगर आप भी पंजाबी कुड़ी दिखना चाहती हैं, तो हिमांशी के लुक्स आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। बैसाखी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए आप हिमांशी के ये लुक्स ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
ट्राई करें टिपिकल पंजाबी लुक

अगर आप पंजाबी कुड़ी की तरह दिखना चाहती हैं तो इस तरह के पटियाला सूट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ बालों में गूंथ कर चोटी बनाना आपके लुक को कंप्लीट करेगा। इस लुक के साथ पैरों में मोजरी ही पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
परफेक्ट है ऐसा अनारकली सूट

अगर आप चाहे तो बैसाखी के दिन अनारकली सूट के साथ पजामी पहन सकती हैं। इसके साथ कानों में झुमके पहनें। ये आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे। 

4 of 7
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
पहन सकती हैं ऐसा सूट

इस तरह का कढ़ाई वाला सूट आपके ऊपर काफी जचेगा। इसके साथ कानों में हैवी ईयररिंग्स पहन कर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसके साथ हील्स पहनना ना भूलें। 
विज्ञापन

5 of 7
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
कैरी करें ऐसा लुक

अगर आप चाहें तो इस तरह से अपने सूट को कैरी कर सकती हैं। माथे पर मांगटीका और कानों में झुमके आपके पंजाबी लुक को कंप्लीट करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
अलग हेयर स्टाइल के साथ कैरी करें ऐसा सूट

एक साइड से स्लिट वाला अनारकली सूट आपके लुक में चार चांद लगाएगा।  इसके साथ आप बालों में चोटी जरूर बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
इस तरह से तैयार हों नई दुल्हनें

अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है तो आप हिमांशी के इस लुक के टिप्स ले सकती हैं। इस तरह का लाल सूट और कानों में हैवी झुमके आप पर काफी खूबसूरत लगेंगें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें