बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्टाइल के मामले में हमेशा एक दूसरे से आगे रहना चाहती हैं। इसी चक्कर में कई बार वो उलटफेर का शिकार हो जाती है। जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश दिखने की बजाय उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है और फैंस इन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। वैसे तो ट्रोलर्स को तो बस एक मौका चाहिए होता है कमेंट्स करने का। लेकिन कई बार इनके लुक फैशन लवर्स को भी काफी अजीब नजर आते हैं। और इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण, करीना कपूर जैसी हसीनाओं का नाम शामिल है।