Bridal Jewellery Booking Tips: अगर आप सही ज्वेलरी का चयन नहीं करेंगी तो आपका लुक बिगड़ सकता है। इसलिए ब्राइडल ज्वेलरी बुक करते समय कुछ बातें अवश्य ध्यान रखें।
विज्ञापन
1 of 7
ब्राइडल ज्वेलरी बुकिंग में ये गलतियां न करें
- फोटो : instagram
Bridal Jewellery Booking Tips: शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे खास पल होता है, क्योंकि इस दिन के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इस दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर ही होती है, इसलिए इस खास दिन के लिए लड़कियां पहले से खूब तैयारी करती हैं। ऐसे में आपको ये समझना जरूरी है कि आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक का चयन करते समय की गई एक गलती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है।
अक्सर देखा गया है कि कई बार भारी-भरकम या गलत तरह की ज्वेलरी ब्राइडल लुक की खूबसूरती बिगाड़ देती है। सही ज्वेलरी न सिर्फ दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है, बल्कि फोटो और वीडियोग्राफी में भी लुक को और ज्यादा रॉयल बनाती है।
आजकल कंटेम्पररी, मिनिमल और ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी के साथ-साथ कस्टमाइज्ड सेट्स भी काफी ट्रेंड में हैं। शादी की तैयारियों में अगर ज्वेलरी से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो दुल्हन का लुक और भी निखरकर सामने आता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ऐसी ही बातों के बारे में बताएंगे जिनको ज्वेलरी बुक करते समय नजरअंदाज करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।
कई दुल्हनें डिजाइन की खूबसूरती देखकर तुरंत ज्वेलरी बुक कर लेती हैं, जबकि ऐस नहीं करना चाहिए। ये जरूरी नहीं कि वही सेट आपके आउटफिट, चेहरे या गर्दन पर सूट करे। ये समझ लें कि हर डिजाइन हर दुल्हन पर अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन
3 of 7
आउटफिट तय किए बिना ज्वेलरी खरीदना
- फोटो : instagram
आउटफिट तय किए बिना ज्वेलरी खरीदना
ये गलती तो भूल से भी न करें। सबसे पहले आउटफिट फाइनल करिए और उसके बाद ज्वेलरी चुनें। वरना रंग, वर्क और नेकलाइन के साथ मिसमैच होने का खतरा रहता है। ऐसा होने पर भी आपका लुक बिगड़ जाएगा।
4 of 7
फेस शेप को नजरअंदाज करना
- फोटो : instagram
फेस शेप को नजरअंदाज करना
गलत ईयररिंग या नेकलेस आपके चेहरे की शेप को असंतुलित दिखा सकता है। ध्यान रखें कि राउंड फेस, ओवल फेस, लॉन्ग फेस... हर एक के लिए अलग स्टाइल बेहतर लगता है। इसलिए ज्वेलरी को पहनकर ही फाइनल करें।
विज्ञापन
5 of 7
ओवरलोडेड ज्वेलरी पहन लेना
- फोटो : instagram
ओवरलोडेड ज्वेलरी पहन लेना
अब ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड चला गया। बहुत भारी नेकपीस, भारी झुमके, माथापट्टी, नथ...अगर ये सब एक साथ पहन लिए जाएं तो लुक हेल्दी नहीं बल्कि बोझिल लगता है। कम लेकिन क्लासी ज्वेलरी हमेशा बेहतर है।
विज्ञापन
6 of 7
सिर्फ कीमत देखना
- फोटो : instagram
सिर्फ कीमत देखना
अक्सर दुल्हनें सोचती हैं कि चलो कोई बात नहीं ज्वेलरी तो सस्ती भी चलेगी। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। सस्ते गहनों का वर्क, डिटेलिंग और टिकाऊपन कमजोर होता है। उसमें प्रामाणिक ब्रांड और हॉलमार्क बेहद जरूरी हैं।
कंफर्ट को बिल्कुल नजरअंदाज करना
- फोटो : instagram
कंफर्ट को बिल्कुल नजरअंदाज करना
ज्वेलरी सुंदर हो सकती है, लेकिन भारी होने पर पूरा दिन संभालना मुश्किल हो जाता है। शादी में आपको लगातार चलना, बैठना, नाचना और फोटोशूट करवाना होता है। इसलिए हल्की और आरामदायक सेट्स चुनें। अगर आप हैवी ज्वेलरी पहनने में सहज हैं तो ही इसे कैरी करें।