फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avika Gor : नन्हीं आनंदी का ग्लैमरस लुक देखकर नजरें हटाना होगा मुश्किल, हर आउटफिट में लगती हैं कमाल

Sun, 12 Feb 2023 01:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको अविका के कुछ ऐसे ग्लैमरस लुक्स दिखाएंगे, जिन पर से नजर हटाना बेहद मुश्किल होगा। 
विज्ञापन
1 of 6
Avika Gor - फोटो : instagram
Avika Gor : कुछ समय पहले जब कलर्स चैनल पर बालिका वधु नाम का टीवी सीरियल आता था तो हर घर में लोग सीरियल की कास्ट को बेहद पसंद करने लगे थे। इस सीरियल में बालिका वधु आनंदी का किरदार निभाने वाली अविका गौर ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। टीवी सीरियल बालिका वधू से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस करियर की शुरुआत करने वाली अविका ने अपने करियर में ‘ससुराल सिमर का’ में काम करने के बाद से काफी वाहवाही लूटी थी।

अब छोटी सी आनंदी काफी ग्लैमरस हो गई है। इसके साथ ही वो जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। आनंदी का किरदार निभाने वाली अविका की फैन फॉलोइंग अब पहले से भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोग उन्हें स्टाइल ऑइकन मानने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फोटोज को काफी पसंद करते हैं। अविका हर लुक में काफी प्यारी लगती हैं। आज हम भी आपको अविका के कुछ ऐसे ग्लैमरस लुक्स दिखाएंगे, जिन पर से नजर हटाना बेहद मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अविका - फोटो : instagram
ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अविका

अविका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में अविका का अंदाज काफी स्टाइलिश है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अविका ने मेसी हेयर स्टाइल को चुना है। 
विज्ञापन

3 of 6
सूट में अविका - फोटो : instagram
सूट में अविका

लाइट कलर के इस सुट में अविका काफी प्यारी लग रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने कानों में चांद बालियां पहनी हैं। खुले बालों में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

4 of 6
पर्पल गाउन में अविका का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : instagram
पर्पल गाउन में अविका का स्टाइलिश अंदाज 

पर्पल कलर के गाउन में अविका काफी स्टाइलिश लग रहीं हैं। ये कलर भी उन पर काफी जच रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
ट्यूब टॉप - जींस में दिखाया हॉट अवतार - फोटो : instagram
ट्यूब टॉप - जींस में दिखाया हॉट अवतार

जब अविका ने ट्यूब टॉप - जींस में अपनी फोटोज शेयर की थी, तो इसमें उनका काफी हॉट अवतार देखने को मिला था। फोटोज में अविका ने काफी अलग तरीके से पोज दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिंक लहंगे में अविका - फोटो : instagram
पिंक लहंगे में अविका

गुलाबी रंग के लहंगे में अविका बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। इसमें उन्होंने बालों को खुला रखा था। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में इयररिंग्स पहने थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें