फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के अक्सर पोलो टीशर्ट पहनते समय करते हैं ये गलतियां, जानें सही तरीका

Sat, 30 May 2020 04:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
गर्मियों में पहनने के लिए सबसे कंफर्ट कपड़ा होता है टीशर्ट। लड़के ही नहीं लड़कियां भी इसे पहनना पसंद करती हैं। लड़कों के लिए तो कई तरह की टीशर्ट आती है। जिसमें स्पोर्ट्स टीशर्ट से लेकर पोलो टीशर्ट शामिल हैं। हालांकि फार्मल और कैजुअल दोनों लुक के लिए तो पोलो टीशर्ट ही बेस्ट होती है। लड़के चाहे तो इसे ऑफिस भी पहन सकते हैं और किसी मूवी डेट पर भी पहन कर जा सकते हैं। लेकिन अक्सर लड़के पोलो टीशर्ट खरीदने की तरफ ध्यान नहीं देते और अगर खरीदते भी हैं तो इसमें कुछ न कुछ गड़बड़ कर देते हैं। जिसकी वजह से इसका पूरा लुक खराब हो जाता है। तो चलिए आज हम बातते हैं कि पोलो टीशर्ट को किन सावधानियों के साथ पहना जाए कि ये बेस्ट लुक में नजर आएं।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
जब पहली बार पोलो टीशर्ट खरीदने जा रहे हों तो प्लेन टीशर्ट खरीदें। एक बार जब आपको लुक पसंद आए तब दूसरे तरह की टीशर्ट ट्राई करनी चाहिए।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
पोलो टीशर्ट खरीदने जा रहे हैं तो उसके फैब्रिक पर जरूर ध्यान दें। अगर फैब्रिक अच्छा नहीं होगा तो ये पहनने में भी अच्छा नहीं होगा और आराम भी नहीं देगा। इसलिए कोशिश करिए कि कॉटन फैब्रिक का ही टीशर्ट पहनने की कोशिश करें।

 

4 of 6
- फोटो : pixabay
टीशर्ट को इन करके पहने या आउट करके अगर इस दुविधा से आप भी जूझते हैं तो ये टिप्स बस आपके लिए है। हमेशा याद रखिए कि अगर आप टीशर्ट के साथ किसी तरह का ब्लेजर या जैकेट पहन रहें हैं तो टीशर्ट इन करिए। और अगर ब्लेजर या जैकेट नहीं पहनी है तो टीशर्ट को इन करने की जरूरत नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
अगर हैंडसम लुक चाहिए तो हमेशा जिन टीशर्ट पर छोटे लोगो लगे हों उन्हें ही पहनें। ये आपको कूल लुक देंगे। वहीं कलर का भी खास ख्याल रखें। अपने स्किन टोन से मैच करते कलर ही पहने। साथ ही पिंक, पीले या ऐसे रंग के टीशर्ट न पहने जो आपके हेयर कलर को कांप्लीमेंट न करते हों।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीशर्ट के साथ ही हैंडसम लुक नहीं आ रहा तो आपकी टीशर्ट की फिटिंग सही नही है। बेहतरीन लुक के लिए जरूरी है कि अच्छी फिटिंग की टीशर्ट पहनें। वहीं अगर आप पोलो टीशर्ट के कॉलर को खड़ा कर लेते हैं तो ये असभ्यता दिखाता है। फिर आप ऑफिस में हो या फिर किसी आउटिंग पर। हां अगर दोस्तों के बीच में हो तो आप ऐसा कर सकते हैं लेकिन सामान्यत ये देखने में ठीक नहीं लगता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें