शादियों का सीजन आ चुका है। होने वाली दुल्हन के लिए ये समय काफी ज्यादा खास होता है। क्योंकि शादी से पहले उसे काफी सारी तैयारियां करनी होती हैं। हर फंक्शन के लिए खास कपड़ों के चुनाव के साथ ही शादी के बाद के लिए भी उसे अच्छी खासी शॉपिंग करनी पड़ती है। शॉपिंग का नाम सुनकर भले ही खुशी होती हो लेकिन शादी की शॉपिंक काफी थका देने वाला काम होता है। क्योंकि हर चीज को काफी सोच-समझकर लेना होता है। जिससे कि आखिरी समय में कुछ छूट ना जाए। अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं तो जरूर शॉपिंग कर रही होंगी।
इसलिए हम लेकर आए हैं शॉपिंग की लिस्ट, जिसे देखकर खरीदारी करने से आपका सारा काम काफी आसानी से पूरा हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
saree look
- फोटो : instagram
साड़ी
साड़ी ऐसा परिधान है जिसे आप काफी सारी जगह पर पहन सकती हैं। अगर आप साड़ियों की शौकीन हैं तो कुछ साड़ियों की शॉपिंग जरूर करें। जिसमे वैराइटी हो। खासतौर पर प्री ड्रैप साड़ी और कॉन्सेप्ट साड़ी को शॉपिंग लिस्ट में रखें। इस तरह की साड़ी काफी सारी पार्टी में पहनी जा सकती है। वहीं जल्दबाजी में प्री ड्रेप साड़ी काम आएगी।
विज्ञापन
3 of 8
blouse
- फोटो : instagram
मल्टीपर्पज ब्लाउज
साड़ी खरीद रही हैं तो ब्लाउज तो हर साड़ी के साथ होंगे ही। लेकिन इसके अलावा आप कुछ गोल्डन, सिल्वर, मल्टीकलर एंब्रायडरी और डिजाइन के मल्टीपर्पज ब्लाउज खरीद कर रखें। ये ब्लाउज ना केवल साड़ी पर चल जाते हैं बल्कि इन्हें आप किसी भी लहंगे का साथ मैच कर परफेक्ट इंडियन लुक पा सकती हैं।
4 of 8
lahenga
- फोटो : instagram
हल्के लहंगे और एथिनिक वियर
साड़ी के साथ ही कुछ लहंगे भी अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल करिए। आजकल मार्केट में काफी सारे हल्के-फुल्के से लहंगे आते हैं। जिन्हें आप पूजा और दूसरे फंक्शन में पहन सकती हैं। वहीं एथिनकि वियर भी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
5 of 8
Sonakshi Sinha
- फोटो : instagram/aslisona
वेस्टर्न वियर
शादी के बाद अपनी आलमारी के कपड़े तो लेकर नहीं जाएंगी। ऐसे में कुछ वेस्टर्न वियर को जरूर लिस्ट में शामिल करें। इसमे जींस, पैंट, टॉप्स, शर्ट और कुछ ड्रेसेज रखें।
विज्ञापन
6 of 8
sleep wear
- फोटो : instagram
नाइटवियर
हर तरह के कपड़ों के साथ ही अपने लिए आरामदायक नाइट वियर जरूर खरीदें। ये आप अपनी जरूरत के हिसाब से लें।
विज्ञापन
7 of 8
skin care
- फोटो : istock
मेकअप और स्किन केयर
केवल मेकअप के प्रोडक्ट पर ही सारा ध्यान ना दें। स्किन केयर प्रोडक्ट को जरूर साथ रखें। जिसमे क्लीजिंग, मॉइश्चराइजिंग और टोनिंग जैसे प्रोडक्ट जरूर हों। क्योंकि शादी के मेकअप के बाद त्वचा को पोषण देने के लिए ये जरूरी होते हैं। साथ ही लिप बाम, स्क्रब, फेसमास्क भी साथ रखें। जिससे कि पार्लर ना जा पाने की स्थिति में भी आपके चेहरे का ग्लो बरकरार रहे। हालांकि किसी भी तरह के नए प्रोडक्ट को खरीदने की कोशिश शादी के तुरंत बाद के लिए ना करें। वहीं लें जिसे आप पहले से इस्तेमाल कर रहे हों।
कपड़ों के साथ ही कुछ एक्सेसरीज पर भी फोकस करें। साड़ी के साथ ही मैचिंग चूड़ियां, ज्वैलरी, फुटवियर, पर्स, हेयर पिन, सेफ्टीपिन, बिंदी जैसी एक्सेसरीज को शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।