फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Lehenga Collection: शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा, लुक देखकर रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ

Thu, 25 Apr 2024 02:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर में भी गर्मी के मौसम में शादी है, तो भारी लहंगा पहनने की बजाय अपने लिए ऐसा लहंगा चुनें जो हल्का होने के साथ खूबसूरत भी हो।
विज्ञापन
1 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा - फोटो : instagram
Summer Lehenga Collection:  सर्दी के मौसम में शादी होती है, तो कपड़ों को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होती, क्योंकि सर्दी के इस मौसम में लड़कियां भारी-भरकम लहंगे पहनकर अपना जलवा बिखेरती हैं। परेशानी तो गर्मी के मौसम में सामने आती है क्योंकि चिलचिलाती गर्मी में भारी लहंगा पहनने में काफी दिक्कत होती है।

दुल्हन का भारी लहंगा तो जरूरी होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने परिवार की या दोस्त की शादी में हल्का लहंगा कैरी कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में कॉटन, नेट, ऑर्गेंजा, सिल्क के लहंगे पहनने में काफी सही माने जाते हैं। इस फैब्रिक के लहंगे में अगर हल्का वर्क होगा, तो आपका लुक और अच्छा लगेगा। फैब्रिक के साथ-साथ गर्मियों में हल्के रंग के लहंगे ही बनवाना चाहिए।

इस मौसम में शादी के लिए पाउडर ब्लू, मिंट ग्रीन, कोरल, पीच, लवेंडर, ब्लश पिंक, और आइवरी रंग के लहंगे परफेक्ट रहते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा - फोटो : instagram
कैटरीना कैफ

अगर आपको फ्लोरल प्रिंट पसंद है, तो कैटरीना कैफ के जैसा लाल और पीले रंग का फ्लोरल प्रिंट का लहंगा आपके लिए बेहतर विकल्प है। ऐसा लहंगा काफी हल्का होता है। ऐसे में आप इसे शादी से लेकर शादी की रस्मों में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा - फोटो : instagram
आथिया शेट्टी

हल्के रंग का लहंगा तलाश रहीं हैं, तो आप आथिया शेट्टी के जैसा लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस रंग का लहंगा गर्मी में पहनने से आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके साथ अगर आप बालों में जूड़ा बनाएंगी, तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

4 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा - फोटो : instagram
करीना कपूर

करीना कपूर के जैसा लहंगा आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। ऐसा फ्लोरल वर्क का लहंगा देखने में काफी खूबसूरत भी लगता है। इसके साथ ज्वेलरी पहनते समय खास ध्यान रखें, क्योंकि इस पर हर ज्वेलरी नहीं जचेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

अगर लहंगे में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो आप जान्हवी कपूर के जैसा लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ नूडल स्टेप का ब्लाउज आपको ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें और जलवा बिखेरें। 
विज्ञापन

6 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा - फोटो : instagram
पलक तिवारी

अगर आप ऐसा लहंगा पहनने का सोच रही हैं, जिसपर थोड़ा वर्क हो, तो इस तरह का लहंगा एक बेहतर विकल्प है। ऐसे लहंगे में आपका लुक ग्लैमरस भी दिखेगा। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप शादी-विवाह में ऐसा लहंगा कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

गुलाबी रंग इस मौसम में काफी सही माना जाता है। अगर आपको ये रंग पसंद है, तो आप आलिया भट्ट के जैसा ऐसा लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस रंग में आपको ज्यादा गर्मी नहीं लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें