फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान की शादी में करिश्मा से लेकर तारा सुतारिया का दिखा खास अंदाज,कियारा पर टिकी सबकी निगाहें

Mon, 03 Feb 2020 01:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
करीना कपूर के चचेरे भाई आदर जैन जल्दी ही मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी करने वाले हैं। शादी से पहले की होने वाली रस्मों को भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें करिश्मा कपूर से लेकर तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी तक नजर आईं हैं। शनिवार को मेंहदी सेरेमनी होने के बाद रविवार की रात को संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें करीना और करिश्मा कपूर की मां बबीता से लेकर टीना अंबानी भी नजर आईं। तो चलिए देखें शादी के पहले की रस्मों में इन सितारों का स्टाइलिश अंदाज।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
संगीत सेरेमनी में पहुंची कियारा आडवाणी सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। अर्पिता मेहता के डिजाइन किए हुए पाउडर पिंक ड्रेस में वो तैयार थीं। मिरर वर्क वाले लांग स्लीवलेस कुर्ते के साथ गरारा पैंट और दुपट्टे को कैरी किया था। जिसका फैब्रिक ऑर्गेंजा सिल्क का था। इस ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ कियारा का मेकअप भी बेहद खूबसूरत था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
संगीत सेरेमनी में पहुंची करिश्मा कपूर का लाल कुर्ता और पैंट भी बेहद खास था। हांलाकि मेंहदी सेरेमनी में पीले रंग के लांग कुर्ते और स्कर्ट में तैयार करिश्मा का लुक ज्यादा खूबसूरत दिख रहा था। इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरों में करिश्मा माथे पर बेंदा और कानों में बड़े झुमके पहने बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
इसके अलावा मेंहदी सेरेमनी से तारा की पीली ड्रेस भी शानदार दिख रही थी। पीले रंग के फुल कुर्ते में गोल्डन जरी का काम था। जिसमें तारा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
करिश्मा कपूर के साथ ही उनकी मां बबीता कपूर ने भी गुलाबी रंग का लांग कुर्ता और लहंगा पहने दिखीं। जिसमें सफेद रंग के धागों से काम किया गया है। इसके अलावा कपूर खानदान की शादी की रस्मों में टीना अंबानी अनिल अंबानी के साथ पहुंचे। जहां टीना ने संगीत के फंक्शन में हरे रंग का कुर्ता पहना था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें