फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर अवार्ड शो के रेड कार्पेट से अनन्या पांडे का लुक हुआ वायरल, देखें पहली तस्वीरें

Mon, 03 Feb 2020 10:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
अनन्या पांडे भले ही दो फिल्म पुरानी हीरोइन हों लेकिन उनका स्टाइल और फैशन सेंस कमाल का है। रेड कार्पेट लुक हो या फिर कोई कैजुअल आउटिंग उनका ड्रेसिंग सेंस ऐसा होता है कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता। फिल्मफेयर अवार्ड शो नॉमिनेश नाइट के रेड कार्पेट से उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
फिल्मफेयर अवार्ड के नॉमिनेशन नाइट लिए तैयार अनन्या पांडे ने अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने काले रंग का थाई हाई स्लिट गाउन पहन रखा है। फुल स्लीव वाले इस गाउन में पिंक कलर का बड़ा सा बो लगा है। जो इस गाउन की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है और ड्रेस को रैंप रेडी बना रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
बात करें मेकअप की तो शाइन चिक्स और पिंक लिप्स में अनन्या खूबसूरत दिख रही हैं। साथ में लुक एलीगेंट बनाने के लिए स्लीक पोनीटेल बनाई गई है। 
 

4 of 5
- फोटो : insatgram
अनन्या पांडे बेहद स्टाइलिश हैं इस बात में कोई दो राय नहीं है। एक दिन पहले ही उनकी सफेद शार्ट ड्रेस में उनका लुक सोशल मीडिया पर आया था। व्हाइट रंग की शिमरी शार्ट ड्रेस की स्लीव यूनिक थी। इसके साथ ही सिल्वर रंग की बेल्ट भी ड्रेस को नया अंदाज दे रही थी। जिस पर लिखा था 24 घंटे ऑनलाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
बात करें वर्क फ्रंट की तो अनन्या पांडे की दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो थी, जिसमें कार्तिक आर्यन हीरो के रोल में थे। इसके अलावा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ भी वो एक फिल्म में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें