फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी फैशन के मामले में अनुष्का शर्मा ने मारी बाजी, सुपरफिट लुक में इस ड्रेस में आईं नजर

Mon, 23 Nov 2020 08:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
बॉलीवुड की दो चहेती एक्ट्रेस इस प्रेग्नेंट है। ऐसे में इनके फैशन की तुलना होना लाजिमी है। करीना कपूर जहां अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने नन्हें बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक चीज दोनों में कॉमन है। वो है फैशन। करीना हो या फिर अनुष्का शर्मा दोनों के कंफर्टेबल होने के साथ ही ये स्टाइल डीवा फैशन के साथ समझौता करते नहीं दिखती। वैसे तो अनुष्का शर्मा के अब तक के हर लुक नें फैंस का दिल जीता है। लेकिन इस बार का उनका मैटरनिटी शूट हर किसी का दिल चुरा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुष्का शर्मा वैसे भी प्रेग्नेंसी में काम के मूड में नजर आ रही हैं। शूटिंग के बीच स्पॉट हुईं अनुष्का का मैटरनिटी फैशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बेहद फिट और खूबसूरत नजर आ रहीं अनुष्का ने सी ग्रीन कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखा था। जिसके ऊपर कंधे पर कपड़े की पट्टी लगी हुई थी। वहीं कंफर्ट के लिए अनुष्का ने ब्राउन कलर की स्ट्रैपी सैंडिल पहन रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं अनुष्का इन कपड़ों में काफी फिट नजर आ रही थीं। हैवी प्रेग्नेंसी के बावजूद उनके टोंड हैंड और कर्वी फिगर उन्हें काफी फिट दिखा रहे थे। वहीं अनुष्का शर्मा मिड पार्टीशन ओपन हेयर डू में वो कमाल लग रही थीं। जबकि मिसेज कोहली ने सेफ्टी के लिए मास्क लगा रखा था।

 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram
वैसे अनुष्का आईपीएल मैच के दौरान भी काफी क्यूट लुक में नजर आईं थीं। पिछले दिनों विराट कोहली के जन्मदिन पर फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में रेडी थी। जिसमे उनका क्यूट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। पिछले दिनों पिंक सूट में उनकी टी टाइम तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें