फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड छोड़ने के बाद सना खान ने किया निकाह, कभी लाल तो कभी सफेद जोड़े में आईं नजर

Sun, 22 Nov 2020 03:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सना खान - फोटो : instagram/sanakhaan21
बिग बॉस के घर से मशहूर होने के बाद फिल्मों में नजर आने वाली सना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सना खान में गुपचुप निकाह कर फैंस को एक बार फिर हैरान कर दिया है। जिसकी तस्वीरें सना ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें कभी लाल तो कभी सफेद रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए सना का ब्यूटीफुल ब्राइडल लुक।
विज्ञापन

2 of 6
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21
सना खान ने निकाह के लिए लाल रंग का लहंगा चुना था। जिस पर गोल्डन कलर के गोटा से वर्क किया गया था। वहीं हेमलाइन पर चौड़े बॉर्डर के साथ गोल्डन वर्क इस लहंगे को खास बना रहा था। जबकि इस लहंगे के साथ मैचिंग की चुनरी जिस पर हूबहू लहंगे के गोटे से बॉर्डर तैयार किया गया था। वहीं सना खान ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन ज्वैलरी को चुना था।
विज्ञापन

3 of 6
सना खान - फोटो : Instagram
गोल्डन मांगटीका के साथ नेकपीस और हाथों में लाल चूड़ियों के साथ सना खान परफेक्ट ब्राइड दिख रही थीं। वहीं सना ने लाल लहंगे के साथ पिंक लिप्स और कोहल आईज को मैच किया था। वहीं सना खान की इस तस्वीर के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो सफेद रंग के गाउन में ब्राइडल बनीं दिख रही हैं।

4 of 6
सना खान - फोटो : Instagram
पति अनस सईद मुफ्ती के साथ केक काटते इस वीडियो में सना ने सिर से लेकर पांव तक का सफेद गाउन पहन रखा था। सिर पर स्कार्फ लगाए और लाइट वेट गाउन जिसकी स्लीव पर लेस वर्क किया गया था, बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
सना खान
बता दें कि सना ने पिछले दिनों बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा की थी। जिससे उनके फैंस काफी हैरान थे। वहीं उनकी शादी की खबर एक बार फिर फैंस के लिए किसी झटके से कम नही है। सना खान बिग बॉस के घर से तेजी से मशहूर हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sana khan - फोटो : instagram
वहीं सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ था। लेकिन लॉकडाउन के बाद सना ने शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब वो गुजरात के मुफ्ती अनस से निकाह कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें