Fashion : टीवी जगत का बहुचर्चित शो अनुपमा आज-कल टीआरपी के मामले में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इसमें काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहु हैं। शो में उनकी एक्टिंग की तारीफ हर कोई करता है। अपने हुनर की वजह से मदालसा ने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके फैशन के भी दीवाने हैं।
दरअसल, मदालसा का फैशन सेंस काफी लाजवाब है। यही वजह है कि उन्हें स्टाइल ऑइकन भी कहा जाता है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन पर लोग भी जमकर प्यार लुटाते हैं। स्टाइल के मामले में टीवी जगत की मदालसा बी टाउन की अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती हैं। आज की खबर में हम आपको मदालसा के बेस्ट लुक दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।