अनन्या पांडे बॉलीवुड के उन स्टार कि़ड्स में शामिल हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई है। फिल्मों से लेकर अपने आउटफिट की वजह से वो अक्सर ही फैंस को पसंद आ जाती हैं। फिर वो चाहे उनका रेड कार्पेट लुक हो या फिर किसी कैजुअल आउटिंग के लिए निकली हों। वहीं बात जब उनके वेकेशन की आती है तो वहां भी उनके आउटफिट्स बेहद शानदार होते हैं। जिसकी तस्वीरे वो खुद इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी उनका अंदाज फैंस को भा रहा है। दरअसल, अनन्या पांडे नए साल पर पूरी तरह बदली हुईं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक फोटोशूट में वो काफी सेसी लुक में नजर आ रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रांसपैरेंट ड्रेस से लेकर बॉडीकॉन ड्रेस तक में हर बार वो बिल्कुल अलग रूप में नजर आ रही हैं।