फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: पुरानी साड़ी में चाहिए नया और अलग लुक, तो आजमाएं ये ट्रिक्स

Mon, 06 Dec 2021 11:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुरानी साड़ी को नए तरीके से पहनें - फोटो : Instagram/aditiraohydari
भारतीय महिलाओं के वार्डरोब में साड़ियां जरूर होती हैं। साड़ी में आपका लुक ट्रेडिशनल के साथ ही स्टाइलिश भी लगता है। साड़ी की खास बात ये है कि आप इसे किसी भी मौके पर आसानी से कैरी कर सकते हैं। ऑफिस से लेकर कैजुअल गैदरिंग और पूजा से लेकर पार्टी तक के लिए साड़ी उपयुक्त परिधान होती है। महिलाएं भले ही माॅडर्न और स्टाइलिश कपड़े कैरी करती हों लेकिन कभी न कभी साड़ी जरूर पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में उनके पास कई तरह की साड़ियां हो सकती हैं। हालांकि अक्सर ऐसा होता है कि 4 से 5 बार किसी साड़ी को पहनने के बाद महिलाएं उसे दोबारा कैरी करना नहीं चाहती। इसकी वजह होती है कि वह अपने उस साड़ी लुक से बोर हो गई होती हैं या फिर साड़ी पुराने फैशन के हो जाने के बाद भी आप अपनी महंगी साड़ी को दोबारा नहीं पहन पाती। ऐसे में आपकी पुरानी साड़ियां अलमारी के किसी कोने में धूल खाती रहती हैं। अगर आपके पास भी पुरानी साड़ी हैं और आप उन्हें नए लुक की चाह में नहीं पहनते तो कुछ आसान ने ट्रिक्स को अपनाकर अपनी पुरानी साड़ी में नया और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। चलिए जानते हैं पुरानी साड़ी को नए तरीके से कैरी करने के टिप्स और ट्रिक्स। 
विज्ञापन

2 of 5
पुरानी साड़ी को नए तरीके से पहनें - फोटो : instagram/labelanushkanil
ब्लाउज 

किसी भी साड़ी को पारंपरिक से माॅडर्न लुक में तब्दील करने में ब्लाउज डिजाइन का अहम रोल है। आप अपनी पुरानी साड़ी में नए डिजाइन को जोड़कर स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। पेपलम या क्राॅप टाॅप स्टाइल ब्लाउज को पुरानी साड़ी के साथ पहनें। 
विज्ञापन

3 of 5
पुरानी साड़ी को नए तरीके से पहनें - फोटो : Instagram/Vidyabalan
ड्रैपिंग 

साड़ी को पहनने के तरीके से भी आप अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं। साड़ी को पैंट स्टाइल ड्रेप कर सकते हैं। इसके अलावा पल्लू में अलग स्टाइल को अपना सकते हैं। 

4 of 5
पुरानी साड़ी को नए तरीके से पहनें - फोटो : instagram/hazoorilaljewellers
ज्वेलरी 

आप साड़ी के साथ अपनी ज्वेलरी और एक्सेसरीज के चयन को ध्यान में रख कर भी अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। स्टेटमेंट ज्वेलरी, ट्रेंडी ज्वेलरी से खुद को स्टाइल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरानी साड़ी को नए तरीके से पहनें - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
हेयर स्टाइल 

अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करके किसी भी पुरानी साड़ी पर नया लुक लिया जा सकता है। अक्सर जूड़ा बनाती हैं तो बालों को कर्ल करें या फिर स्टाइलिश तरीके से टाई करके लुक ले सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें