फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनें स्टाइल में देती हैं सबको मात, बताएं कौन है आपका फेवरेट

Sat, 21 Nov 2020 01:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट की क्यूटनेस हो या फिर अनन्या पांडे का लुक। बी टाउन की इन नई हसीनाओं की फैन फॉलोइंग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लड़कियां इन हीरोइनों की स्टाइल और फैशन की दीवानी रहती हैं। और जमकर इनके लुक को फॉलो करती हैं। करीना कपूर और कटरीना कैफ के साथ ही इन बी टाउन गर्ल्स ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। जिन्हें देख हर कोई इनका फैन हो जाता है। तो आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही खूबसूरत और स्टाइलिश बॉलीवुड की नई हसीनाओं की कुछ खास तस्वीरें और खुद ही तय करिए कौन है आपकी पसंदीदा स्टार।


 
विज्ञापन

2 of 10
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे
बॉलीवुड में केवल दो फिल्म पुरानी अनन्या पांडे ने अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना रखी है। सभी इनकी अदा और स्टाइल के दीवाने रहते हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरूआत करने वाली अनन्या अवॉर्ड फंक्शन में भी स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं। जिसे देख सभी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। आखिरी बार पति पत्नी और वो में नजर आईं अनन्या की लोगों के काफी तारीफें की थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 10
Sara Ali Khan - फोटो : social media
सारा अली खान
आम पब्लिक से लेकर पपराजी तक इस हसीना के दीवाने हैं। नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली अपने स्टाइल और स्माइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपनी तस्वीरों को शेयर करने वाली सारा की फैन लिस्ट में तो सेलिब्रेटीज भी शामिल हैं।


 

4 of 10
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
बी टाउन की न्यू गर्ल गैंग में शामिल जान्हवी कपूर भी स्टाइल के मामले में पीछे नही हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती रहती हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 10
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया
वहीं दो फिल्म पुरानी तारा सुतारिया अपने स्टाइल के साथ ही रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। तारा स्टाइलिश होने के साथ ही बेहद खूबसूरत हैं और अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पिछले दिनों शेयर की उनकी बिकनी फोटोशूट की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं थीं। जिसमें वो समंदर किनारे बैठकर पोल्का डॉट बिकनी में फोटोशूट करवा रही हैं।


 
विज्ञापन

6 of 10
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
फिल्म कबीर सिंह की प्रीति के रोल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली कियारा बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही उनका हटके स्टाइल कियारा को सबसे अलग बनाता है। पिछले दिनों डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए कराएं टॉपलेस फोटोशूट की वजह से वो काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुईं थी।

 
विज्ञापन

7 of 10
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों को अपना फैन बनाने वाली आलिया भट्ट भी स्टाइल के मामले में किसी से पीछे नही हैं। रणबीर कपूर के साथ शादी की खबरों के बीच वो अक्सर ही रणबीर के साथ नजर आती हैं। हमेशा कूल एंड कैजुअल कपड़ों में नजर आने वाली आलिया रेड कार्पेट पर हमेशा ही ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। जिसे देख सभी इनके दीवाने हैं।

 

8 of 10
shraddha kapoor - फोटो : insatgram
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की स्टाइलिश अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल श्रद्धा कपूर अपनी स्माइल से सबको दीवाना बना देती हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ ही उनका स्टाइल सेंस भी लाजवाब होता है। फिल्म बागी 3 में श्रद्धा टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं थीं।


 

9 of 10
disha patani - फोटो : insatgram
दिशा पाटनी
ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से दिशा पाटनी ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्म मलंग के प्रमोशन के दौरान भी वो काफी बोल्ड लुक में नजर आईं थीं।


 
विज्ञापन

10 of 10
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म होरीपंती से फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली कृति भी कुछ कम खूबसूरत नही हैं। एथिनिक लुक हो या फिर ग्लैमरस लुक हर बार वो फैंस को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना ही देती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें