अनन्या पांडे बी टाउन की सबसे ज्यादा टैलेंटेड हीरोइनों में से एक हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उनकी स्टाइल से लेकर एक्टिंग तक की लोग तारीफ करते नजर आ जाते हैं। मिस पांडे अक्सर ही बिना मेकअप के स्पॉट हो जाती हैं। जिसमें उनकी फ्लॉलेस स्किन हमेशा ही चमकती हुई नजर आती है। लेकिन अब अनन्या ने अपनी इस दमकती त्वचा का राज खुद बताया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो चेहरे पर फेस मास्क लगाए लोगों के इसके बारे में बता रही हैं।