Anant-Radhika Wedding: देश के सबसे अमीरों में शुमार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अनंत इसी हफ्ते राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिस वजह से उनके घर में ही शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।
अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी से लेकर हल्दी-मेहंदी तक में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई दिग्गज शरीक हुए लेकिन अंबानी परिवार की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज से सभी को फेल कर दिया। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी और यहां तक की उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी सभी रस्मों में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
अनंत और राधिका की शादी की सबसे खास बात थी है कि रस्मों में जो भी एथनिक आउटफिट पहने जा रहे हैं, उनमें से कईयों पर गुजरात की संस्कृति झलक रही है। आइए आपको भी इसकी कुछ झलक दिखाते हैं।