Wedding Fashion: आजकल के समय में लड़कियां और महिलाएं कपड़े और ज्वेलरी को दोबारा पहनने में काफी कतराती हैं। खासतौर पर युवा लड़कियों का मानना होता है कि जिन कपड़ों और गहनों को पहनकर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर डाल दी, उसे वह दोबारा नहीं पहनेंगी। जबकि ये सोच काफी गलत है।
अंबानी परिवार की महिलाएं भी अपने कपड़े और गहने रिपीट करती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अनंत अंबानी की शादी की रस्मों में नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक अपने गहने रिपीट करती देखी जा रही हैं। न सिर्फ अपने गहने बल्कि अंबानी परिवार की महिलाएं एक-दूसरे के गहने भी शेयर करती हैं।
अगर आपको भी आउटफिट या गहने रिपीट करने में शर्म आती है तो झिझकें बिल्कुल नहीं, इसके लिए आप अंबानी परिवार की महिलाओं से टिप्स ले सकती हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि अंबानी परिवार की महिलाओं ने कब कौन सा गहना रिपीट किया।