Anant Radhika Wedding : दुनिया के टाॅप रइसों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं। सात महीनों के इस ग्रैंड वेडिंग पर पूरी दुनिया की नजर थी। इस शादी में अंबानी परिवार की रईसी तो दिखी ही, साथ ही अंबानी परिवार की महिलाओं का स्टाइल और फैशन सेंस भी देखने को मिला। दोनों प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर मेमरू, हल्दी-मेहंदी, गरबा नाइट्स समेत अनंत अंबानी की बारात तक में नीता अंबानी से लेकर ईशा और श्लोका तक का शानदार लुक देखने को मिला। एक ओर जहां राधिका मर्चेंट ने शादी में सफेद और लाल रंग का जोड़ा पहना, वहीं अन्य नीता, ईशा और श्लोका के आउटफिट भी काफी क्लासी दिखे।