गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक चली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी बीती रात समाप्त हो गई है। तीन दिन तक चले इस इस भव्य समारोह में शायद ही कोई ऐसा सेलिब्रिटी होगा, जो शरीक ना हुआ हो। इस समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आए हुए थे। सेरेमनी के आखिरी दिन कपल के लिए महाआरती का आयोजन किया गया था।
महाआरती का भव्य आयोजन होने के बाद के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई। इस अनोखी सेरेमनी में न सिर्फ अंबानी परिवार बल्कि वहां मौजूद हर मेहमान का खूबसूरत शाही और एथनिक अवतार देखने को मिला। चाहे बात करें शाहरुख खान के परिवार की, या बात करें सैफ अली खान के परिवार की, हर कोई खूबसूरत भारतीय परिधानों में नजर आया। कई अभिनेत्रियों के लुक्स तो ऐसे थे, जिन पर से नजरें हटाना मुश्किल था।