फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीदा शेख अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में ढा रही हैं कहर, लग रही हैं काफी खूबसूरत

Fri, 23 Apr 2021 03:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संजीदा एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुकी हैं - फोटो : instagram

संजीदा शेख ने क्या होगा निम्मो का से अभिनय की शुरुआत की थी और एक हसीना थी जैसे मशहूर सीरियल करने, बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद संजीदा एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। संजीदा को टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। संजीदा सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें भी डालती रहती हैं। हाल ही में संजीदा ने समर लुक में एक सुंदर सी तस्वीर डाली है। अगली स्लाइड्स से जानिए संजीदा के इस लुक के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 5
संजीदा शेख का लेटेस्ट लुक - फोटो : social media

ऐसा है लुक
संजीदा ने नीले रंग का ड्रेस पहना है, जो कि गर्मियों के अनुसार एकदम अनुकूल है। घुटनों तक की लंबाई वाली यह ड्रेस लेगकट है। डीपनेक को संजीदा बहुत अच्छे से पहना है और ड्रेस पर फ्लोरल प्रिंट है। जिसमें पीले, सफेद, गुलाबी रंग के फूल-पत्ती बने हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
हील्स उनके लुक को प्रभावी बना रही हैं - फोटो : instagram

फूटवियर है आकर्षक
इस ब्लू ड्रेस के साथ संजीदा ने पीले रंग के पॉइंटेड हील्स पहने हैं। नीले के साथ पीला रंग एकदम उठ कर आ रहा है। संजीदा ने एक पांव को आगे की तरफ करके पोज भी इस तरह दिया हुआ है कि उनकी हील्स पर अपने आप ध्यान जा रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हील्स उनके लुक को प्रभावी बना रही हैं।

4 of 5
बालों में वेव्स दिखाई दे रही हैं - फोटो : instagram

ऐसा है मेकअप 
संजीदा का रंग एकदम दूधिया है जिस वजह से उनपर गुलाबी जैसे लिपशेड बहुत अच्छे लगते हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गहरे गुलाबी रंग का लिपशेड ही उपयोग में लिया है। साथ ही मेकअप गर्मियों के हिसाब से हल्का ही है। बालों में वेव्स दिखाई दे रही हैं। आगे से एक छोटी सी झुल्फ निकल रही है, जो कि उनपर बहुत अच्छी लग रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वे किसी प्रकार का कोई बनावटी पोज इसमें नहीं दे रही हैं - फोटो : instagram
खुशीभरा है अंदाज
संजीदा का यह फोटोशूट एकदम प्राकृतिक है। वे किसी प्रकार का कोई बनावटी पोज इसमें नहीं दे रही हैं। संजीदा का एक हाथ बालों पर है और दूसरा आगे की तरफ। संजीदा इस पोज में इतने अच्छे से मुस्कारा रही हैं कि उनके आंखें तक बंद हुए जा रही हैं। संजीदा ने सीढ़ियों पर बैठकर यह तस्वीर निकलवाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें