फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से लेकर सारा अली खान तक पसंद करती हैं इन डिजाइनर के कपड़े, बच्चन परिवार भी हो चुका है फैन

Sat, 02 May 2020 12:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : instagram
बॉलीवुड सितारे जब भी सजधज कर मंच पर आते हैं तो उनके फैंस की निगाहें थम जाती हैं। फिर वो चाहे ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हों या सारा अली खान, ऐश्वर्या राय हो या अमिताभ बच्चन। इन सब सितारों के ड्रेसिंग सेंस की तो सभी तारीफ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सितारे बेहतरीन और खूबसूरत कपड़े पहनने के लिए भी किसी पर निर्भर रहते हैं। ये हैं फैशन डिजाइनर्स, जिनके बने कपड़ों को पहन ये सितारे बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। फैशन इंडस्ट्री में वैसे तो कई सारे डिजाइनर हैं जिसमें मनीष मल्होत्रा से लेकर सब्यसाची तक शामिल हैं। लेकिन बच्चन परिवार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक जिस डिजाइनर की मुरीद हैं वो हैं अबु जानी और संदीप खोसला। जिनके फैशन का जलवा देश से लेकर विदेशों तक में फैला है।


 
विज्ञापन

2 of 5
fashion - फोटो : instagram
अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए कपड़ों की मुरीद सबसे पहले जया बच्चन हुई थीं। वो 30 सालों से इन डिजाइनर के कपड़ों को पसंद करती आ रही हैं। इसके अलावा दीपिका  पादुकोण भी कई खास मौकों पर संदीप खोसला के डिजाइन किए कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
इन डिजाइनर के डिजाइन किए कपड़ों की खासियत है हैंड एब्रायडरी। ये अपने खास कपड़ों में हाथ से की गई कारीगरी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वहीं इन्हें अब्सट्रैक्ट पैटर्न और फ्लोरल पैटर्न भी काफी पसंद है। 



 

4 of 5
- फोटो : instagram
ट्रेडिशिनल लुक को मॉडर्न लुक में बदलना इन्हें बखूबी आता है। तभी तो हर पीढ़ी के लोग इनकी डिजाइन को पसंद करते हैं। यहां तक कि खास मौकों के लिए अंबानी परिवार भी इन पर भरोसा करता है। तभी तो अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता के खास आउटफिट अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए होते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
माराकेच फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से तारीफें बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा की साड़ी अबु जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें