फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की वैनिटी वैन को देख कहेंगे 'लग्जरी होम', इतनी कीमत में तो खरीद लेंगे मुंबई में घर

Sat, 02 May 2020 12:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
शाहरुख खान बॉलीवु़ड के किंग है। इस बात में कोई शक नहीं कि किंग होने के नाते उनका रहन-सहन भी किसी राजा से कम नहीं है। उनका बंगला मन्नत किसी महल से तो कम है नहीं लेकिन घर से  बाहर निकलने पर भी उनके राजशाही अंंदाज में कमी नहीं आती। शूटिंग के दौरान उनको किसी तरह की दिक्कत न हो इसका भी वो खास ख्याल रखते हैं। जी हां शाहरुख खान की वैनिटी वैन की खासियत और इसकी कीमत जान आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानें किंग खान के आलीशान वैनिटी वैन की खासियत।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
किंग खान को ऑटोमोबाइल का बहुत शौक है। तभी तो उनके कारों के काफिले में रॉल्स रॉयस से लेकर बुगाती वेरॉन तक शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड के डॉन अपने पास ऑडी ए6 और 2015 क्रेटा भी रखते हैं। ये तो बस कुछ नाम है। उनकी कारों के काफिले में ऐसी और भी लक्जरी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसी में से एक है वैनिटी वैन। शाहरुख खान की वैनिटी वैन उनके शाही अंदाज को साफ बयां करती है।


 
विज्ञापन

3 of 6
करोड़ों में है कीमत
शाहरुख खान वॉल्वो BR9 वैनिटी वैन के मालिक हैं। जिसकी कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक करीब चार करोड़ रुपये है। जिसे इंडियन कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया है। कार डिजाइनर का काम इन कारों के इंटीरियर को बदलना होता है जो कि इन्हें सबसे खास और अलग बनाता है।

 

4 of 6
- फोटो : Social Media
शाहरुख खान की वैनिटी वैन तस्वीरों में जितनी बड़ी दिखती है। उसके अंदर का स्पेस और भी ज्यादा होता है। एक बार पार्किंग में खड़ी होने के बाद इस वैन का एक तरफ का हिस्सा बढ़ाया जा सकता है। ये फीचर खासतौर पर किंग खान के लिए बनाया गया है। जिससे कि अंदर जाने पर उन्हें कोई दिक्कत न हो। तो चलिए जानें और कौन सी खासियत है शाहरुख खान की इस वैनिटी वैन में।

 
विज्ञापन

5 of 6
इस वैनिटी वैन के फ्लोर को शीशे का बनाया गया है। साथ ही वैन की छत को लकड़ी से सजाया गया है। वॉल्वो कंपनी की इस वैनिटी को एक आईपैड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। वैनिटी में कई सारे सेक्शन बने हुए हैं। जिसमें पैंट्री सेक्शन, वार्डरोब सेक्शन, एक खास तरह की कुर्सी मेकअप के लिए और अलग से टॉयलेट बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं शाहरुख खान की वैनिटी वैन के शॉवर को देख हैरान रह जाएंगे क्योंकि ये किसी वन बीएचके फ्लैट जितना बड़ा है। वहीं बॉलीवुड के किंग के लिए इलेक्ट्रिक कुर्सी रखी गई है जिसे एक बटन से पूरे वैनिटी वैन में घुमाया जा सकता है। शाहरुख खान की इस वैनिटी वैन के शाही अंदाज को एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने बताया था। उन्होंने कहा था कि शाहरुख खान की वैनिटी वैन का बाथरूम किसी 1 BHK फ्लैट जितना बड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें