आजकल लड़का हो या लड़की हर किसी को स्टाइल और फैशन में रहना पसंद है। वो चाहते हैं कि हमेशा लेटेस्ट फैशन से अप टू डेट रहें। इसके लिए हमेशा ब्रांडेड कपड़े, जूते, बैग और एक्सेसरीज पसंद करते हैं। लेकिन हम बता दें कि स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए केवल महंगे ब्रांड के सामान ही नहीं बल्कि उनको सही तरीके से कैरी करना भी बहुत जरूरी है। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ ऐसी ही बातें जिनको फैशन के समय अक्सर लड़कियां दोहराती हैं और स्टाइलिश दिखने के चक्कर में सारा लुक बिगाड़ लेती हैं।