फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir Wedding: आलिया भट्ट ने शादी में साड़ी पहनकर नया ट्रेंड किया था सेट, मिनिमल मेकअप से जीता था दिल

Mon, 14 Apr 2025 12:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में हम यहां आपको उनके वेडिंग लुक की झलकियां दिखाएंगे और उसकी खासियत भी बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट ने शादी में साड़ी पहनकर नया ट्रेंड किया था सेट - फोटो : instagram- Alia Bhatt
Alia-Ranbir Wedding: आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर की बालकनी में ही सात फेरे लिए थे। अब तो दोनों के एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा है। जब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं, तो लोगों ने उस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया था।
 
दरअसल, आलिया भट्ट की शादी इतनी सादगी से हुई थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान ही रह गया था। हर किसी को उनका सादगी भरा लुक काफी भाया था। इसी के चलते आज उनकी तीसरी सालगिरह पर हम आपको एक बार फिर से आलिया का वेडिंग लुक दिखाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
पहनी थी साड़ी - फोटो : instagram- Alia Bhatt
पहनी थी साड़ी

आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दिन खूबसूरत सी आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। ये साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही आलिया के ऊपर जच रही थी। उनकी इस आइवरी रंग की साड़ी पर खूबसूरत सा गोल्डन वर्क था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
सिर पर कैरी किया था मैचिंग दुपट्टा - फोटो : instagram- Alia Bhatt
सिर पर कैरी किया था मैचिंग दुपट्टा

अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था, जो आइवरी रंग का ही था। आइवरी रंग के दुपट्टे पर भी गोल्डन वर्क था, जिस वजह से आलिया की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। इस दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर अटैच किया था। 

4 of 6
मेकअप ने जीता लोगों का दिल - फोटो : instagram- Alia Bhatt
मेकअप ने जीता लोगों का दिल

हमेशा मिनिमल मेकअप में नजर आने वालीं आलिया भट्ट अपनी शादी वाले दिन भी काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। मिनिमल मेकअप की वजह से आलिया बेहद कमाल की लग रहीं थीं। न्यूड मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी। उसी बिंदी की वजह से आलिया बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
ज्वेलरी को रखा था हैवी - फोटो : instagram- Alia Bhatt
ज्वेलरी को रखा था हैवी

चूंकि आलिया ने अपने आउटफिट और मेकअप को हल्का रखा था, इसलिए उन्होंने ज्वेलरी को काफी हैवी रखा था। सिर पर माथापट्टी, गले में हैवी चोकर, हाथ में भारी-भारी कंगन उनके लुक को हाइलाइट कर रहे थे। ये ट्रेंड आजकल हर किसी को पसंद भी आता है कि यदि मेकअप और आउटफिट हल्का है तो ज्वेलरी को हैवी रखें। अन्यथा आप ज्वेलरी को हल्का रखकर बाकी चीजों को हाइलाइट कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर का लुक भी नहीं था कम - फोटो : instagram
रणबीर का लुक भी नहीं था कम

आलिया के साथ-साथ अगर नजर डालें रणबीर के लुक पर तो उन्होंने भी आईवरी रंग की सिल्क फैब्रिक की शेरवानी कैरी की थी। अपने दूल्हा लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सिर पर आइवरी रंग का ही साफा बाँधा था, जिसपर खूबसूरत सी कलगी लगी थी। उनका अंदाज होने वाले दूल्हों के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें