फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे गर्ल बनीं आलिया भट्ट का दिखा स्वैग, दीपिका पादुकोण भी पहुंची पार्टी में

Mon, 15 Mar 2021 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
28 साल की हो गईं आलिया भट्ट का जन्मदिन इस साल बेहद खास है। एक के बाद एक कई फिल्में उनकी लाइन में हैं। ऐसे में करण जौहर ने आलिया के बर्थडे पर अपने घर पर पार्टी दी। जिसमे बी टाउन के कई सारे सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से लेकर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर तक शामिल हैं। पार्टी में पहुचे सितारों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वहीं बर्थडे गर्ल आलिया भी कुछ कम खूबसूरत नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम वीडियो
सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में आलिया अपने बर्थडे लुक को दिखा रही हैं। काले रंग के शिमरी ड्रेस, जिस पर फ्रंट में लाल रंग के गुलाब लगे हैं। जबकि इस ड्रेस को नेकलाइन पर बना डीप कट बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं इस ड्रेस के साथ ही आलिया का मेकअप भी हटके है। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
कोहल आई मेकअप के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक और मेसी हेयर डू आलिया के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। आलिया का ये वीडियो बर्थडे पार्टी में रात बारह बजे का है। जिसमे वो अपनी अदाएं दिखा रही हैं। आलिया के बर्थडे पार्टी में पहुंची दीपिका भी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।

 
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट मोनोक्रोम लुक को फॉलो करते हुए दीपिका इस पार्टी में पहुंची थीं। आलिया की बर्थ डे पार्टी के लिए दीपिका ने फुल स्लीव सफेद रंग का गाउन पहना था। जिसकी डीप नेकलाइन और वन शोल्डर डिजाइन इसे स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी थी। वहीं स्मोकी आईज और शार्ट हेयर में दीपिका का लुक हमेशा की तरह ही स्टाइलिश दिख रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें