Sabyasachi 25th Anniversary: सब्यसाची मुखर्जी भारतीय फैशन जगत के एक प्रतिष्ठित डिजाइनर हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय डिजाइन और भारतीय परंपराओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाई है। सब्यसाची अपने डिजाइन में भारतीय कढ़ाई, बनारसी बुनाई, और पारंपरिक शिल्पकारों की कला को जीवित रखने के लिए प्रसिद्ध हैं।
उन्होंने भारतीय परिधान जैसे साड़ी और लहंगे को अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में लोकप्रिय बनाया। उनके कलेक्शन्स में आधुनिकता और परंपरा का अनूठा मेल देखने को मिलता है। सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किए हुए परिधान न केवल बॉलीवुड सितारों जैसे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, और आलिया भट्ट की पसंद हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज भी खूब पसंद आते हैं।
इसी साल यानी कि 2025 में उन्होंने अपने करियर के 25 वर्ष पूरे किए। ऐसे में मुंबई में एक भव्य फैशन शो आयोजित किया गया। इस दौरान कई सिलेब्स वहां शामिल होने आए। वैसे तो हर कोई काभी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहा था, लेकिन आलिया भट्ट ने अपना ध्यान अपनी तरफ खींचा। आइए आपको भी आलिया के लुक की झलक दिखाते हैं।