Akshaya Tritiya 2023 : हर महिला के जीवन में आभूषणों का काफी महत्व होता है। चाहे शादी-विवाह हो या फिर कोई त्योहार, सभी जगहों पर महिलाएं एथनिक आउटफिट के साथ आभूषण पहनना पसंद करती हैं। आभूषण कई प्रकार के आते हैं। एथनिक और ऑक्सीडाइज आज-कल काफी ट्रेंड में भी हैं। अगर आपको भी ज्वेलरी पहने का शौक है तो तैयार हो जाइए। दरअसल, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर महिलाएं न सिर्फ ज्वेलरी खरीदती हैं, बल्कि ये उन्हें पहनने का भी काफी अच्छा मौका होता है।
अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन का हर किसी के जीवन में काफी महत्व होता है। सभी हिंदू परिवारों में अक्षय तृतीया के दिन पूजा-पाठ होती है। जिसमे महिलाएं पारंपरिक परिधान के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी कैरी करती हैं। यदि आप इस सोच में हैं, कि आखिर अक्षय तृतीया पर क्या पहनें, जिसे कैरी करके सबसे खूबसूरत दिखें तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। इस लेख में हम आपको अक्षय तृतीया के हिसाब से ज्वेलरी बताएंगे।