Akshaya Tritiya 2023: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का काफी ज्यादा महत्व होता है। हर साल अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि ये एक ऐसा दिन है, जब लोग अपने घरों में सुख-समृद्धि के लिए भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भक्तों पर विशेष कृपा होती है। इस दिन किसी भी नए काम को शुरू करने, संपत्ति खरीदने और सोना खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जिसमे सम्मलित होने के लिए महिलाएं पारंपरिक तरीके से तैयार होती हैं। हर महिला के लिए उनके कपड़े और ज्वेलरी काफी अहम होते हैं। ऐसे में वो त्योहारों पर अच्छे से इन्हें पहन कर तैयार होती हैं। अगर आप इस बार इस संशय में हैं कि लक्ष्मी पूजा के दिन क्या पहनें तो आपको इस दुविधा का हल हमारे पास है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अक्षय तृतीया की पूजा में खूबसूरत दिख सकती हैं।